{"_id":"6260327ca31b91579052bc00","slug":"kumar-vishwas-will-appear-in-front-of-punjab-police-on-april-26-large-crowd-of-supporters-expected-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में कुमार विश्वास: पंजाब पुलिस के सामने 26 अप्रैल को पेश होंगे, समर्थकों की बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुश्किल में कुमार विश्वास: पंजाब पुलिस के सामने 26 अप्रैल को पेश होंगे, समर्थकों की बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद
सार
पंजाब पुलिस के अधिकारी कांग्रेस के एक और नेता अलका लांबा के घर भी पहुंचे हैं और उन्हें भी जांच के लिए पेश होने का आदेश दिया है। उन पर भी केजरीवाल पर अप्पत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
कुमार विश्वास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के शुरुआती दौर के साथी और कवि कुमार विश्वास मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। पंजाब पुलिस ने उन्हें केजरीवाल पर 'आपत्तिजनक टिप्पणी' करने को लेकर पेश होने का नोटिस जारी किया है। कुमार विश्वास 26 अप्रैल को पंजाब पुलिस के अधिकारियों के सामने पेश हो सकते हैं। इस दौरान चंडीगढ़ में कुमार विश्वास के भारी संख्या में समर्थकों के जुटने की उम्मीद भी लगाई जा रही है। ऐसा होता है तो अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास के बीच एक नई जंग की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के अधिकारी कांग्रेस के एक और नेता अलका लांबा के घर भी पहुंचे हैं और उन्हें भी जांच के लिए पेश होने का आदेश दिया है। उन पर भी केजरीवाल पर अप्पत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। इस प्रकार यह पूरी लड़ाई राजनीतिक रंग लेती हुई दिखाई पड़ रही है। कांग्रेस ने इसे संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग बताया है। पार्टी ने केजरीवाल के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ने का संकेत भी दिया है।
विज्ञापन
बुधवार को कुमार विश्वास ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी कि पंजाब पुलिस के अधिकारी उनके वसुंधरा स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें पंजाब पुलिस के सामने पेश होने की बात कह रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जब पंजाब पुलिस के अधिकारी कुमार विश्वास के घर पहुंचे और उन्हें अपने सामने पेश होने की बात कही, कुमार विश्वास ने उनसे नोटिस की मांग की। आश्चर्यजनक रूप से अधिकारियों के पास नोटिस तक उपलब्ध नहीं था। इसके बाद आनन-फानन में पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने अपने उच्चाधिकारियों से नोटिस प्राप्त कर उसे कुमार विश्वास को दिया। अब कुमार विश्वास 26 अप्रैल को पंजाब पुलिस के अधिकारियों के सामने पेश होंगे।
विज्ञापन
निशाने पर क्यों आए कुमार?
दरअसल, जिस समय पंजाब विधानसभा चुनाव अपने चरम पर था, उसी समय कुमार विश्वास ने बेहद सनसनीखेज खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि जब वे आम आदमी पार्टी के सदस्य थे और पार्टी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे थे, उस समय केजरीवाल ने उनसे यह बात कही थी कि अरविंद केजरीवाल पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने उनसे पंजाब को अलग खालिस्तान राज्य बनाने और उसका प्रधानमंत्री बनने की बात भी कही थी।
बाद में केजरीवाल ने इसे महज एक कवि की कल्पना करार दिया था, लेकिन अब उसी बयान को आधार बनाकर कुमार विश्वास पर कार्रवाई की जा रही है। चूंकि बुधवार को ही कांग्रेस की एक अन्य नेता अलका लांबा पर भी कार्रवाई की गई है, आशंका है कि कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं को भी निशाने पर लिया जा सकता है। इसके गहरे राजनीतिक परिणाम निकल सकते हैं।
तानाशाही पर उतरे केजरीवाल
कांग्रेस की चंडीगढ़ प्रभारी ऋतु चौधरी ने अमर उजाला से कहा कि अरविंद केजरीवाल तानाशाही पर उतर चुके हैं। वे दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाने पर लेने के लिए पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे केजरीवाल की निरंकुश सोच का प्रमाण मिलता है और कांग्रेस पार्टी इसका जबरदस्त विरोध करेगी। पार्टी बड़े स्तर पर केजरीवाल का विरोध करने की योजना पर विचार कर रही है।