फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kuki Zo groups of Manipur demand separate Union territory with legislature

Manipur: कुकी-जो समुदाय ने की अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग, कहा- मणिपुर संकट का यही इकलौता समाधान

Thu, 29 Aug 2024 10:45 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 29 Aug 2024 10:45 PM IST
सार

केएसओ ने दावा किया कि मणिपुर में चल रहा संकट कुकी जो समुदाय को खत्म करने प्रयास है। इस संघर्ष के चलते 41 हजार लोगों को विस्थापित होना पड़ा। 200 से अधिक कुकी जो गांव नष्ट हो गए। जबकि 191 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Kuki Zo groups of Manipur demand separate Union territory with legislature
दिल्ली में हुए सम्मेलन में मणिपुर संघर्ष को लेकर जानकारी देते कुकी छात्र संगठन के प्रतिनिधि। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कुकी-जो समुदाय के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में मणिपुर में केंद्र शासित प्रदेश और विधान परिषद बनाने की मांग की। कुकी छात्र संगठन (केएसओ) के प्रतिनिधियों ने मणिपुर संकट को पूर्व नियोजित और राज्स प्रायोजित करार दिया। उन्होंने कहा कि पहले हम चाहते थे कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। मगर अब वह यहां पुडुचेरी की तरह मणिपुर से अलग एक केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग करते हैं। 

विज्ञापन


केएसओ ने दावा किया कि मणिपुर में चल रहा संकट कुकी जो समुदाय को खत्म करने प्रयास है। इस संघर्ष के चलते 41 हजार लोगों को विस्थापित होना पड़ा। 200 से अधिक कुकी जो गांव नष्ट हो गए। जबकि 191 लोगों की मौत हो गई। महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले, बच्चों सहित कुकी-ज़ो पीड़ितों ने आत्मदाह किया। उन्होंने कहा कि सीएम एन बीरेन सिंह का लीक हुआ ऑडियो मणिपुर संकट के पूरे पहलू को समझाता है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि कुकी जो समुदाय संघर्ष में अब तक हुए नुकसान और विनाश के लिए एकमात्र न्याय के तौर पर एक अलग प्रशासन और विधायिका वाला एक केंद्र शासित प्रदेश चाहता है। भारत सरकार से हमारी अपील है कि वह कुकी-जो लोगों के लिए राजनीतिक समाधान में तेजी लाए। अलग केंद्र शासित बनाने की मांग पर केंद्र या राज्य सरकार की प्रतिक्रिया को लेकर कुकी इनपी मणिपुर के सचिव (सूचना और प्रचार) जांगहोलुन हाओकिप ने कहा कि उन्हें अब तक कोई आश्वासन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केएसओ के गृह सचिव मंग खोंगसाई ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में कुकी-जो समुदाय की बस्तियों को भी निशाना बनाया गया है। कुकी-जो लोगों के खिलाफ शरणार्थी, अवैध अप्रवासी और नार्को-आतंकवादी जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अंबेडकर विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर माइकल हाओकिप ने कहा कि कुकी जनजाति का उल्लेख बौद्ध ग्रंथों में भी पाया गया है। ऐसे में हमारे समूह अप्रवासी नहीं हैं। केएसओ दिल्ली और एनसीआर के प्रवक्ता तिंगबेम खोंगसाई ने कहा कि महिलाओं को नग्न घुमाने के वीडियो सामने आने के बाद ही देश ने मणिपुर पर अपना ध्यान केंद्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed