Telangana: बहन की गिरफ्तारी के बाद भाई को याद आए चंद्रबाबू नायडू, एक्स पर शेयर की ये पोस्ट
बीआरएस नेता के. कविता की गिरफ्तारी के बाद केटी रामाराव ने एक्स पर चंद्रबाबू नायडू द्वारा 2019 में की गई पोस्ट शेयर की है। अपनी पोस्ट में नायडू ने सरकार पर निशाना साधा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब नीति मामले में बीआरएस नेता के.कविता को गिरफ्तार किया है। अब उनके भाई केटी रामाराव ने तेलगू देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की 2019 में की गई टिप्पणियों की याद दिलाई है। उस दौरान चंद्रबाबू नायडू ने सरकार द्वारा जांच एजेंसियों के दुरुपयोग की निंदा की थी।
चंद्रबाबू नायडू ने लिखी थी यह बात
चंद्रबाबू नायडू ने 2019 में एक्स पर एक पोस्ट की थी। उसमें लिखा था कि ‘आम चुनाव से ठीक पहले विपक्षी नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों को पीड़ित करने के लिए सीबीआई और ईडी जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग बेहद परेशान करने वाला है और दिखाता है कि भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध के लिए कितनी नीचे गिर सकती है। इन हमलों का समय संदिग्ध है।’ केटी रामा राव ने टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के इस सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि ‘इसे चंद्रबाबू नायडू गारू से बेहतर नहीं रखा जा सकता था।’
Couldn’t have put it better than @ncbn Garu below 👇 https://t.co/AyrZXtFTqP
विज्ञापन विज्ञापन— KTR (@KTRBRS) March 15, 2024
बता दें कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चन्द्रशेखर राव की बेटी के.कविता को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। दो महीने पहले कविता को समन जारी किया गया था। केंद्रीय एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत उनका बयान दर्ज किया था।
उधर बीआरएस नेता हरीश राव ने के.कविता की गिरफ्तारी को अवैध और अलोकतांत्रिक बताया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया है
कविता के वकील पी मोहित राव ने भी बीआरएस नेता की गिरफ्तारी को अवैध बताया है। उन्होंने कहा कि वो कोर्ट में के.कविता के लिए लड़ाई लड़ेंगे।
#WATCH | Delhi | BRS MLC K Kavitha's lawyer, P. Mohith Rao says, "I have seen in the news that K Kavitha has been arrested today. But the matter was listed in Supreme Court today...The matter has been adjourned to Tuesday, 19th March...Undertaking given by law officer, stating… pic.twitter.com/mcvTPnHlOK
— ANI (@ANI) March 15, 2024