{"_id":"6184d746bd05561fa60722c0","slug":"krishna-murari-prasad-arrested-in-rs-4-crore-heroin-drug-case-narcotics-control-bureau-produced-before-a-city-court-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: चार करोड़ की हेरोइन मामले में कृष्ण मुरारी प्रसाद गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी एनसीबी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: चार करोड़ की हेरोइन मामले में कृष्ण मुरारी प्रसाद गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी एनसीबी
Fri, 05 Nov 2021 12:33 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 Nov 2021 12:33 PM IST
सार
गुजरात के रहने वाले कृष्ण मुरारी को गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
हेरोइन ड्रग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई अंतरराष्ट्रीय कोरियर टर्मिनल और सहार कार्गो कॉम्प्लेक्स से बरामद चार करोड़ रुपये की हेरोइन मामले में एनसीबी ने कृष्ण मुरारी प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी का कहना है कि उसे विले पार्ले के एक सिटी कोर्ट में शुक्रवार को ही पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले एनसीबी अधिकारियों ने 29 अक्तूबर को कोरियर पार्सल को सीज किया था। इस पार्सल में 700 ग्राम हेरोइन थी, जिसकी बाजार में कीमत चार करोड़ रुपये के करीब है। इस मामले में गुजरात के वडोदरा निवासी कृष्ण मुरारी प्रसाद को नोटिस जारी किया गया था, उसे गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन