{"_id":"61d056b7c9894f244209a8b6","slug":"krishna-idol-found-broken-inside-park-in-coimbatore-local-bjp-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयंबटूर: पार्क में भगवान कृष्ण की आदमकद मूर्ति क्षतिग्रस्त मिली, भाजपा और हिंदू मुन्नानी भड़की ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोयंबटूर: पार्क में भगवान कृष्ण की आदमकद मूर्ति क्षतिग्रस्त मिली, भाजपा और हिंदू मुन्नानी भड़की
Sat, 01 Jan 2022 06:57 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, कोयंबटूर
पीटीआई, कोयंबटूर
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 01 Jan 2022 06:57 PM IST
सार
भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और पुलिस से कुछ हिंदू विरोधी संगठनों द्वारा समर्थित सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
टूटी मूर्ति से भाजपा भड़की
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोयंबटूर के भारती पार्क में शनिवार तड़के भगवान कृष्ण की एक आदमकद मूर्ति क्षतिग्रस्त पाई गई, जिसके बाद स्थानीय भाजपा नेताओं ने उपद्रवियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। मॉर्निंग वॉक करने वालों ने जगह-जगह बिखरे मूर्ति के टूटे हुए टुकड़ों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पार्टी के जिला अध्यक्ष आर नंदकुमार सहित स्थानीय भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और पुलिस से कुछ हिंदू विरोधी संगठनों द्वारा समर्थित सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जिनके इस तोड़फोड़ में शामिल होने का शक है।
विज्ञापन
पुलिस ने टूटे हुए टुकड़े हटा दिए हैं और घटना की जांच की जा रही है। दक्षिणपंथी संगठन हिंदू मुन्नानी ने भी इस घटना की निंदा की और घोषणा की कि वह इस मुद्दे पर सोमवार को शहर में प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन