Viral: कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा- हिंदू शब्द का मतलब जानकर शर्म आ जाएगी
इस वीडियो में कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने हिंदू शब्द की उत्पत्ति पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू शब्द कहां से आया? यह फारसी है। भारत का क्या संबंध है? यह आपका कैसे हो गया हिंदू? इस पर चर्चा होनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदू शब्द को लेकर कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष सतीश जरकीहोली ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा है कि अगर आपको हिंदू शब्द के मायने पता चलेंगे तो आपको शर्म आ जाएगी। इसका मतलब बहुत गंदा होता है। उन्होंने हिंदी में अपने भाषण के दौरान ये बातें कहीं। वहीं, उनका यह बयान राजनीतीक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
#WATCH| "Where has 'Hindu' term come from?It's come from Persia...So, what is its relation with India? How's 'Hindu' yours? Check on WhatsApp, Wikipedia, term isn't yours. Why do you want to put it on a pedestal?...Its meaning is horrible:KPCC Working Pres Satish Jarkiholi (6.11) pic.twitter.com/7AMaXEKyD9
— ANI (@ANI) November 7, 2022
कर्नाटक के बेलगावी जिले के निप्पान्नी इलाके में रविवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए सतीश जारकीहोली ने हिंदू शब्द की उत्पत्ति पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू शब्द भारत का नहीं है। यह आपका कैसे हो गया हिंदू? इस पर चर्चा होनी चाहिए।
मानव बंधुत्व संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बोलते हुए सतीश जारकीहोली ने कहा कि इसे जबरन हम पर थोपा जा रहा है। हिंदी में दिए अपने भाषण में उन्होंने कहा कि हिंदू शब्द का मतलब बहुत ही गंदा है। उन्होंने कहा कि यह फारसी का शब्द है। उनका यह वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद वे राजनीतिक दलों खासकर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।