फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kozhikode crash air india cmd says 21 passengers died injured deceased family receive compensation

कोझिकोड विमान हादसा: कुछ यात्रियों का चल रहा इलाज, मृतकों-घायलों के परिवार को दिया गया मुआवजा

Thu, 08 Oct 2020 03:28 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 08 Oct 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
kozhikode crash air india cmd says 21 passengers died injured deceased family receive compensation
दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

एयर इंडिया के सीएमडी राजीव बंसल ने सात अगस्त को कोझीकोड हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान हादसे पर कहा कि अबतक 21 यात्रियों सहित दो पायलटों की मौत हो गई। लगभग सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दो यात्रियों का अभी भी उपचार चल रहा है। एक यात्री की फिजियोथेरेपी और एक अन्य की प्लास्टिक सर्जरी की जा रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'बीमा एजेंसी ने मृतकों और सभी घायलों के परिवारों को भुगतान कर दिया है। उन्हें पहले ही अंतरिम मुआवजा दिया जा चुका है। हमें उस विमान के अंतरिम मुआवजे की पहली खेप भी मिल गई है जो हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।'
विज्ञापन

 

बता दें कि वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से भारत आ रहा एयर इंडिया का विमान कोझिकोड हवाई अड्डे पर उतरते वक्त फिसलकर खाई में गिर गया था और दो हिस्सों में बंट गया था। इस हादसे में पायलट और सह-पायलट सहित 21 लोगों की मौत हो चुकी है। विमान में 190 यात्री सवार थे।


हादसे में घायल हुए लोगों को स्वयंसेवकों और प्रशासन की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सा अधिकारी ने बताया था कि घटनास्थल पर पहुंचकर घायल यात्रियों को निकालने वाले 26 स्वयंसेवकों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed