Koo एप: नए अपग्रेड के साथ और भी सुविधाजनक हुआ बहुभाषी एप, यूजर इंटरफेस को बनाता है बेहतर
कू ऐप का नया ब्राउजिंग अनुभव समूचे यूजर इंटरफेस को बेहतर बनाता है। यह बेवजह के कंटेंट को भी कम करता है, जिससे ऐप साफ-सुथरा दिखता है। यूजर्स का अनुभव कहीं अधिक सहज और बिना रुकावट वाला होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप (Koo App) ने अपने लुक में बदलाव किया है। यह बदलाव iOS और एंड्रॉयड दोनों डिवाइसों पर अपने यूजर्स के लिए ब्राउजिंग का एक बेहतरीन अनुभव पेश करने के लिए किया गया है। देखने में आकर्षक, सहज और बेहतर जुड़ाव वाली इस नई डिज़ाइन को यूजर्स को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। पिछले वर्जन की तुलना में यह एक महत्वपूर्ण अपग्रेड है, जिसमें नया इंटरफेस सहजता के साथ नेविगेशन आसान कर देता है। यह प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया की दुनिया में एक बेहतर विचारों वाले विशेषज्ञ के रूप में स्थान देता है।
कू ऐप का नया ब्राउजिंग अनुभव समूचे यूजर इंटरफेस को बेहतर बनाता है। ऐप के बाएं खाली स्थान को हटा दिया गया है, जिससे कंटेंट अब एक किनारे से दूसरे किनारे तक फैल गया है और इसके चलते यूजर्स के लिए जरूरी जानकारी को देखना आसान हो गया है। यह बेवजह के कंटेंट को भी कम करता है, जिससे ऐप साफ-सुथरा दिखता है। यूजर्स का अनुभव कहीं अधिक सहज और बिना रुकावट वाला होता है।
कू ऐप के डिजाइन हेड, प्रियांक शर्मा ने कहा, “यूजर्स की खुशी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। जब हमारे यूजर इंटरफेस की बात आती है, तो हम अपने यूजर्स को सबसे बेहतरीन अनुभव देने की बात लगातार दोहराते हैं। एक बेहतरीन ब्राउजिंग अनुभव की शुरूआत दुनिया में सबसे अच्छा बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में पहला कदम है। हमें पहले ही लोगों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल चुकी है और कू ऐप पर बेहतर ब्राउजिंग अनुभव पेश करने की दिशा में यह केवल शुरुआत है।
कू ऐप भारत में देसी भाषाओं में अभिव्यक्ति के लिए सबसे बड़ा मंच है। यह वर्तमान में यूजर्स को हिंदी, मराठी, गुजराती, कन्नड़, तमिल, बंगाली, असमिया, तेलुगू, पंजाबी और अंग्रेजी में अपने विचार पेश करने का अधिकार देता है। प्लेटफॉर्म मार्ट फीचर्स को लॉन्च करने के लिए लगातार काम करता है, जो यूजर्स के अनुभव को बेहतर करते हैं। डार्क मोड, टॉक-टू-टाइप, चैट रूम, लाइव कुछ प्रमुख फीचर्स हैं, जिन्हें हाल ही में लॉन्च किया गया था।