फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata : Visit Sri Sri Pashupatinath Temple of Nepal at Puja Mandap in Kolkata

Kolkata : कोलकाता के पूजा मंडप में कीजिए नेपाल के श्रीश्रीपशुपति नाथ मंदिर के दर्शन

Wed, 28 Sep 2022 08:52 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 28 Sep 2022 08:52 AM IST
विज्ञापन
Kolkata : Visit Sri Sri Pashupatinath Temple of Nepal at Puja Mandap in Kolkata
श्रीश्रीपशुपति नाथ मंदिर की प्रतिकृति। - फोटो : Amar Ujala

अगर आपने कभी नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन नहीं किए हैं तो निराश मत होइए। इस बार पश्चिम बंगाल में कोलकाता के पूजा मंडप में आप पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। कोलकाता की श्रीगोरखनाथ सेवा समिति ने इस बार अपनी स्थापना के गोल्डन जुबली के असवर पर दुर्गापूजा में श्रीश्री पशुपतिनाथ मंदिर की थीम पर पंडाल सजाया है। 

विज्ञापन


इस मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें भारत सहित नेपाल के प्रसिद्ध संगीतकार और गायक हिस्सा ले रहे हैं। इस बार कोलकाता की दुर्गापूजा खास है, क्योंकि यूनेस्को ने कोलकाता की दुर्गापूजा को सांस्कृतिक विरासत घोषित किया है। इसलिए लोगों का उत्साह भी दोगुना हो गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की आयोजन समिति के अध्यक्ष केशव अधिकारी क्षेत्री ने बताया कि यह श्रीगोरखनाथ सेवा समिति का पचासवां दुर्गापूजा उत्सव है। हम इस बार अपना गोल्डन जुबली वर्ष मना रहे हैं। हमारे पूर्वजों ने अपनी विरासत और संस्कृति को बनाए रखने के लिए अथक परिश्रम किया। हमारा फर्ज बनता है कि हम इसे आगे लेकर जाएं। इस बार हमने श्रीश्री पशुपतिनाथ मंदिर की थीम रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का सबसे अहम हिस्सा है। हम अपनी आने वाली पीढ़ी को दिखाना चाहते हैं कि हम किस परंपरा के वाहक हैं। इसके साथ ही हम एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन करेंगे। कार्यक्रम की आयोजन समिति के महासचिव मोहन कुमार सिंह ने बताया कि मूल कार्यक्रम 30 सितंबर से शुरू होकर सात सितंबर तक चलेगा। 

उन्होंने बताया कि इस थीम के पीछे हमारी सोच यह है कि गोल्डन जुबली के अवसर पर कुछ हटकर किया जाए। जिन लोगों को श्रीश्री पशुपतिनाथ मंदिर के बारे में जानकारी नहीं है, वे इस पंडाल को देखने के बाद अपनी सांस्कृतिक विरासत को जानेंगे, खास तौर पर हमारी युवा पीढ़ी।


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास, वीपी कोईराला फाउंडेशन नई दिल्ली, संयुक्त नेपाली केंद्रीय सेवा संघ, नेपाली व्यावसायिक समिति कोलकाता, नेपाली महावाणिज्य दूतावास कोलकाता, भारत-नेपाल जनमैत्री सांस्कृतिक मंच कोलकाता, संयुक्त नेपाली वेलफेयर ट्रस्ट कोलकाता, पश्चिम बंगाल राज्य सरकार और कोलकाता कार्पोरेशन वार्ड नंबर 46 के सहयोग से किया जा रहा है। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष केशव अधिकारी क्षेत्री के साथ अरुण पांडेय, नर बिक्रम थापा और सीवी श्रेष्ठा आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed