{"_id":"64e0f7f3f103a993d30fc935","slug":"kolkata-top-cop-questions-accused-in-jadavpur-university-student-death-case-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata: जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र की मौत के मामले में आरोपियों से की गई पूछताछ, रिमांड पर हैं सभी आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kolkata: जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र की मौत के मामले में आरोपियों से की गई पूछताछ, रिमांड पर हैं सभी आरोपी
Sat, 19 Aug 2023 10:42 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:42 PM IST
सार
जादवपुर विश्वविद्यालय में रैगिंग के शिकार हुए प्रथम वर्ष के छात्र की मौत से पूरे बंगाल में आक्रोश बना हुआ है। भाजपा समेत अन्य विपक्षी दल लगातार ममता बनर्जी पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच कोलकाता के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने आरोपियों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
जादवपुर विश्वविद्यालय में रैगिंग के शिकार हुए प्रथम वर्ष के छात्र की मौत से पूरे बंगाल में आक्रोश बना हुआ है। भाजपा समेत अन्य विपक्षी दल लगातार ममता बनर्जी पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच कोलकाता के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने आरोपियों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने छात्र की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए जादवपुर विश्वविद्यालय के कुछ पूर्व और वर्तमान छात्रों से शनिवार को पूछताछ की। उन्होंने एक पूर्व छात्र और शहर पुलिस मुख्यालय लालबाजार में तीन छात्रों से बात की।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि पहले आरोपी, जिसने 2022 में गणित में एमएससी किया था, उससे किशोर की मौत से पहले के आखिरी क्षणों के बारे में पूछताछ की गई। शुक्रवार को, पुलिस ने यह समझने के लिए अपराध स्थल का पुनर्निर्माण किया था कि नौ अगस्त की रात को छात्रावास में वास्तव में क्या हुआ था, जब प्रथम वर्ष का छात्र कथित रूप से मानसिक रूप से प्रताड़ित के बाद बालकनी से गिर गई गया था।
विज्ञापन
इस बीच, शुक्रवार रात गिरफ्तार किए गए तीन छात्रों को शनिवार को 12 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया, एक पुलिस अधिकारी ने कहा, इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 17 वर्षीय छात्र की नौ अगस्त को मुख्य लड़कों के छात्रावास की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद मौत हो गई। उसके परिवार ने आरोप लगाया कि उसके साथ रैगिंग की गई थी जिसका वह शिकार हुआ।
यह है मामला
स्नातक का एक छात्र 9 अगस्त यानी बुधवार को रात करीब पौने 12 बजे छात्रावास की दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया था। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अगले दिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद, परिवार ने आरोप लगाया कि बच्चे को लगातार परेशान किया जा रहा था। उसकी रैगिंग की जा रही थी, जिससे तंग आकर उसने जान दे दी।