{"_id":"5b27b5d64f1c1b214d8b6fe0","slug":"kolkata-teacher-horrorible-interview-over-breasts-topic-at-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आपके स्तन असली हैं, बच्चे पैदा कर सकती हैं? इंटरव्यू में महिला से पूछे ये भद्दे सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
क्या आपके स्तन असली हैं, बच्चे पैदा कर सकती हैं? इंटरव्यू में महिला से पूछे ये भद्दे सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला को उस वक्त अजीब स्थिति का सामना करना पड़ गया जब नौकरी के लिए साक्षात्कार के दौरान उसके स्तनों के बारे में सवाल किए गए।
विज्ञापन
इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की रहने वाली 30 वर्षीय सुचित्रा डे शिक्षक के पद के लिए साक्षात्कार देने पहुंची थीं तभी उनसे यह सवाल पूछा गया कि क्या उनके स्तन असली हैं या नकली? यही नहीं उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वह संतान पैदा कर सकती हैं?
विज्ञापन
इंटरव्यू में ऐसे अजीब सवाल पूछने पर सुचित्रा ने कहा कि 'मैं हैरान हूं कोई साक्षात्कार में मेरी शैक्षणिक योग्यता के बारे में न पूछकर मेरे स्तनों के बारे में कैसे सवाल कर सकता है।'
विज्ञापन
उन्होंने बताया 'मुझसे पूछे गए सवाल बेहद भद्दे थे, साक्षात्कार लेने वाला सिर्फ यही बात पता लगाना चाहता था कि मैं एक महिला हूं या नहीं। लेकिन वह साफ देख पा रहे थे कि मैंने अपना लिंग परिवर्तन करवाया है।'
बता दें कि 2017 में लिंग परिवर्तन करवाकर हिरण्मय डे ने अपना नाम सुचित्रा डे करवा लिया था। वह सर्जरी से पहले भी स्कूल में पढ़ाती थीं। हालांकि सर्जरी के बाद उन्होंने फिर से उसी स्कूल में ज्वॉइनिंग ले ली। इस दौरान वह अन्य स्कूल में भी साक्षात्कार दे रही थीं।