फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Student Given Inhaler So She Could Be Assaulted: Lawyer In Court Know all about it

Kolkata Rape Case: 'कोलकाता की लॉ छात्रा को इनहेलर दिया गया, ताकि कुकर्म किया जा सके'; वकील ने कोर्ट को बताया

Wed, 02 Jul 2025 08:39 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 02 Jul 2025 08:39 AM IST
सार

अपनी शिकायत में लॉ की छात्रा ने कहा था कि तबीयत बिगड़ने पर उसने इनहेलर का इस्तेमाल किया। उसने भागने की भी कोशिश की, लेकिन उसे दूसरे कमरे में खींच लिया गया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
Kolkata Student Given Inhaler So She Could Be Assaulted: Lawyer In Court Know all about it
Kolkata Rape Case - फोटो : ANI

विस्तार

वारदात की रात जब कोलकाता दुष्कर्म पीड़िता को पैनिक अटैक आया और उसने अस्पताल ले चलने की गुहार लगाई तो आरोपियों ने राक्षसों से भी बदतर सलूक किया। उन्होंने छात्रा की चिंता की वजह से इनहेलर नहीं दिया गया, बल्कि इसलिए दिया गया ताकि वह ठीक हो सके और उसके साथ कुकर्म की जा सके। सरकारी वकील ने कोलकाता की एक अदालत में यह दावा किया।

विज्ञापन


इससे पहले 24 साल की लॉ की छात्रा के साथ 25 जून को कोलकाता के कस्बा इलाके के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया था। कॉलेज के 31 वर्षीय पूर्व छात्र मनोजीत मिश्रा को मामले के मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 19 साल जैब अहमद और 20 साल के प्रमित मुखोपाध्याय के रूप में पहचाने गए दो छात्र और एक सुरक्षा गार्ड को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन




मनोजीत ने दुष्कर्म किया, अहमद और प्रमित ने रिकॉर्ड किया
इससे पहले अपनी शिकायत में छात्रा ने कहा था कि उस पर हमले से पहले उसे घबराहट का दौरा (पैनिक अटैक) पड़ा था। इस दौरान मनोजीत ने अन्य आरोपियों में से एक से उसके लिए इनहेलर लाने को कहा था। पीड़िता ने इनहेलर का इस्तेमाल किया और उसे कुछ बेहतर महसूस हुआ। इसके बाद उसने दरिंदों के चंगुल से भागने की कोशिश की, लेकिन वे उसे सुरक्षा गार्ड के कमरे में घसीटा ले गए और कथित तौर पर मनोजीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि अहमद और प्रमित ने इस कुकृत्य को रिकॉर्ड किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अभियोजक ने किया चौंकाने वाला खुलासा
कोलकाता की एक अदालत में आरोपी की 10 दिन की पुलिस हिरासत की मांग करने वाली सुनवाई के दौरान सरकारी अभियोजक ने कहा कि पीड़िता के आरोपों की पुष्टि चिकित्सा और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के माध्यम से की जा रही है। अभियोजक ने कहा, 'सबसे पहले पीड़िता पर क्रूरतापूर्वक हमला किया गया। जब उसकी तबीयत खराब हो गई, तो उसे इनहेलर दिया गया। इनहेलर इसलिए नहीं दिया गया था कि वह ठीक हो जाए, बल्कि इसलिए दिया गया था कि जैसे ही वह ठीक हो जाए, उसे फिर से क्रूरतापूर्वक प्रताड़ित किया जा सके।' 


तीन आरोपी 8 जुलाई तो गार्ड शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में
10 दिन की हिरासत के लिए अपना मामला रखते हुए अभियोजक ने कहा कि जांच अभी भी अधूरी है और कई अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि, मनोजीत और दो छात्रों की ओर से पेश हुए बचाव पक्ष के वकील ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल पूरा सहयोग कर रहे हैं। यह पूछते हुए कि क्या पीड़िता का फोन जब्त कर लिया गया है और कॉल डिटेल रिकॉर्ड एकत्र किए गए हैं? वकील ने मामले को अपने मुवक्किलों के खिलाफ साजिश बताया। इसके बाद कोर्ट ने ने मनोजीत और दोनों छात्रों को 8 जुलाई तक कोलकाता पुलिस की हिरासत में भेज दिया। इसके अलावा सुरक्षा गार्ड को शुक्रवार तक की हिरासत में भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed