{"_id":"59f6f13b4f1c1b9f678b810f","slug":"kolkata-son-locks-96-year-old-mother-in-house-went-on-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"96 साल की मां को घर में बंद कर छुट्टियां मनाने निकल गया बेटा, बेटी ने दरवाजा तोड़ा तो रह गई दंग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
96 साल की मां को घर में बंद कर छुट्टियां मनाने निकल गया बेटा, बेटी ने दरवाजा तोड़ा तो रह गई दंग
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 30 Oct 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
सबिता नाथ
कोलकाता में एक बेटा अपनी 96 साल की बूढ़ी मां को घर में बंद करके घूमने निकल गया। यह घटना आनंदपुर में घटी और मां को अगले दिन दोपहर को बाहर निकाला गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जिस महिला को बंद किया गया उनका नाम सबिता नाथ है, वह अपने बड़े बेटे के साथ रहती हैं जो कि एक बैंक में काम करता है। रविवार की सुबह उनका बेटा उनको घर के अंदर बंद करके चला गया।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए सबिता ने कहा कि जब वह सोकर उठीं तो उन्होनें पाया कि घर में कोई नहीं था, उनके पास अपने बेटे या फिर किसी और से भी संपर्क करने का कोई जरिया नहीं था, वह सबकुछ जानकर भी कुछ नहीं कर पा रही थीं।
विज्ञापन
पीट-पीट कर मार डाली 80 साल की मां, पुलिस को बताया क्यों बना कातिल?
विज्ञापन
अगले दिन दोपहर में सबिता की बेटी अपनी मां से मिलने पहुंची तो पाया कि दरवाजे पर ताला लगा हुआ है। बेटी को कुछ शक हुआ तो उसने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा और मां को अंदर बिस्तर पर पड़े पाया। इसे देख वह दंग रह गई थी।
सबिता ने बताया कि मेरे पास कुछ बिस्किट थे, मैंने उन्हें खाने का सोचा तो मुझे उल्टी आने लगी। बाथरूम तक उठकर जाने की भी मेरी हिम्मत नहीं थी, मैंने जो किया वहीं बैठे-बैठे किया। बेटे ने ऐसा क्यों किया यह फिलहाल पता नहीं लगा है।