Kolkata Case: अभिजीत मंडल ने पॉलीग्राफ परीक्षण से किया इनकार; संदीप घोष ने नार्को टेस्ट के लिए नहीं दी सहमति
Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में निलंबित पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल ने पॉलीग्राफ परीक्षण के लिए सहमति देने से इनकार कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में निलंबित पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल ने पॉलीग्राफ परीक्षण के लिए सहमति देने से इनकार कर दिया। इसके अलावा, आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष ने भी नार्को परीक्षण के लिए सहमति देने से इनकार किया है।
ताला पुलिस थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल अभिजीत मंडल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 14 सितंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 18 सितंबर को कोलकाता पुलिस ने उन्हें निलंबित कर दिया था। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल उत्तरी कोलकाता के ताला पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। एजेंसी ने अभिजीत मंडल को दुष्कर्म और हत्या के मामले में सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
अभिजीत मंडल को सियालदह की एक अदालत ने पहले 17 सितंबर फिर 20 सितंबर तक सीबीआई की हिरासत में भेजा दिया था। अधिकारियों के मुताबिक ताला पुलिस ने आरोपी संजय रॉय के कपड़े और अन्य सामान जब्त करने में दो दिन की देरी की। अगर समय रहते कपड़े जब्त कर लिए जाते तो उसके खिलाफ मजबूत सबूत मिल सकते थे।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.