RG Kar Case: आरोपी पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल निलंबित, आक्रोशित डॉक्टरों और सरकार के बीच बैठक खत्म
RG Kar Case: कोलकाता के आरजी कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के मामले में ताला पुलिस थाने के प्रभारी पदाधिकारी अभिजीत मंडल को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि अभिजीत मंडल फिलहाल सीबीआई की हिरासत में है। एक अन्य अहम घटनाक्रम में मुख्य सचिव और डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक हुई। फिलहाल, बैठक के बाद दोनों पक्षों की तरफ से बयान सामने नहीं आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में अभिजीत मंडल गिरफ्तार
सीबीआई ने ताला पुलिस थाने के थाना प्रभारी अभिजीत मंडल को दुष्कर्म और हत्या के मामले में सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं अभिजीत मंडल को सियालदह की एक अदालत ने पहले 17 सितंबर फिर 20 सितंबर तक सीबीआई की हिरासत में भेजा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक ताला पुलिस पर आरोपी संजय रॉय के कपड़े और अन्य सामान जब्त करने में दो दिन की देरी की। अगर समय रहते कपड़े जब्त कर लिए जाते तो उसके खिलाफ मजबूत सबूत मिल सकते थे।
सीसीटीवी फुटेज के साथ होगी पूछताछ
एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई सभी फोन कॉल के विवरण को सत्यापित करेगी ताकि मुख्य आरोपी और सह-आरोपियों के बीच आपराधिक साजिश रचे जाने की संभावना का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि एजेंसी दोनों से ताला पुलिस थाने, अपराध स्थल, मेडिकल कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज के साथ पूछताछ करेगी।
मुख्य सचिव के साथ जूनियर डॉक्टरों की बैठक
इन सब के बीच जूनियर डॉक्टरों का 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत के साथ बैठक के लिए नबन्ना पहुंच गया है। आरजी कर मुद्दे के विवाद को हल करने और सरकार के साथ दूसरे दौर की वार्ता करने के लिए जूनियर डॉक्टर का दल पश्चिम बंगाल राज्य सचिवालय नबन्ना पहुंचा है।
#WATCH | Kolkata, West Bengal | Junior doctors of WB Junior Doctors Front leave for Nabanna to meet the Chief Secretary.
— ANI (@ANI) September 18, 2024
Junior doctors had requested to meet the Chief Secretary as according to them, some of their demands remained unresolved. pic.twitter.com/TfkI29C3BD
क्या है पूरा मामला?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल में नौ अगस्त की सुबह एक महिला डॉक्टर का शव अर्ध नग्न अवस्था में बरामद हुआ था। मृतका मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। आठ अगस्त को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। वहीं पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर खून मिले थे। जबकि गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.