फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kolkata rape murder case mamata banerjee doctors meeting sandip ghosh arrested know ten points

Kolkata Murder Case: ममता बनर्जी और डॉक्टर्स के बीच गतिरोध जारी, 10 पॉइंट्स में जानिए इस मामले के अहम अपडेट्स

Sun, 15 Sep 2024 08:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Sep 2024 08:39 AM IST
सार

शनिवार की दोपहर सीएम ममता बनर्जी प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंची थी और उन्होंने कहा था कि उनकी मांगें मानी जाएंगी। सीएम ममता बनर्जी ने डॉक्टर्स को बात करने करने के लिए आमंत्रित किया था। 

विज्ञापन
kolkata rape murder case mamata banerjee doctors meeting sandip ghosh arrested know ten points
डॉक्टर्स से बात करतीं सीएम ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में विवाद अभी भी थमा नहीं है। अब इस मामले में प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच गतिरोध पैदा हो गया है। शनिवार को एक बार फिर सीएम ममता बनर्जी और प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स के बीच बैठक नहीं हो पाई। दरअसल डॉक्टर्स सीएम आवास गए थे, लेकिन बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग पर सहमति न बन पाने के चलते डॉक्टर्स सीएम के साथ बैठक किए बिना ही वापस लौट गए। आइए जानते हैं कि कोलकाता मामले में क्या अहम अपडेट्स सामने आए हैं।
विज्ञापन


1. कोलकाता को साल्ट लेक इलाके में स्थित स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय के बाहर जूनियर डॉक्टर्स बीते पांच दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार की दोपहर सीएम ममता बनर्जी प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंची थी और उन्होंने कहा था कि उनकी मांगें मानी जाएंगी। सीएम ममता बनर्जी ने डॉक्टर्स को बात करने करने के लिए आमंत्रित किया था। 
विज्ञापन


2. डॉक्टर्स ने भी बात करने पर सहमति जताई थी। इसके बाद मुख्य सचिव ने 15 डॉक्टर्स की एक टीम को सीएम से बातचीत करने के लिए शनिवार शाम छह बजे सीएम के कालीघाट स्थित आवास पर बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3. डॉक्टर्स सीएम आवास पर पहुंचे और इस दौरान उनके साथ दो वीडियोग्राफर भी थे। डॉक्टर्स की मांग थी कि सीएम के साथ बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग की जाए या फिर बैठक की वीडियोग्राफी करने की इजाजत दी जाए। हालांकि सरकार ने इन प्रस्तावों को खारिज कर दिया और कहा कि बैठक की वीडियोग्राफी सिर्फ सरकार द्वारा की जाएगी। इस मुद्दे पर सहमति नहीं बनने के बाद जूनियर डॉक्टर्स एक बार फिर सीएम से बिना मिले ही लौट गए। 

4. सीएम का कहना है कि पूरी बैठक की वीडियोग्राफी की जाएगी और सुप्रीम कोर्ट की इजाजत के बाद इसे डॉक्टर्स के साथ भी साझा कर दिया जाएगा। सरकार ने कहा कि अभी मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, ऐसे में वीडियोग्राफी की इजाजत नहीं दी जा सकती। 

5. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आखिर में प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स सीएम के साथ बिना वीडियोग्राफी और लाइव स्ट्रीमिंग के बैठक के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन जब उन्होंने इसकी जानकारी दी तो उन्हें बताया गया कि अब काफी देर हो चुकी है क्योंकि सीएम और अधिकारी तीन घंटे से इंतजार कर रहे थे। 

6. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब आगे क्या करना है, इसे लेकर वह रणनीति बनाएंगे। 

7. वहीं सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही ताला पुलिस स्टेशन के प्रभारी अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया गया है। अभिजीत मंडल पर आरोप है कि उन्होंने डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी की। 

8. सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि थाना प्रभारी अभिजीत मंडल के बयानों में विरोधाभास है। ऐसे में उन्हें गिरफ्तार किया गया है और अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

9. इससे पहले गुरुवार को भी सीएम ने प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स को बातचीत के लिए बुलाया था। हालांकि उस वक्त भी बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग को लेकर बात नहीं बन पाई थी। इसके बाद सीएम ने बयान जारी कर बंगाल के लोगों से माफी मांगी और सीएम पद से इस्तीफा देने की पेशकश भी कर डाली थी। 


10. पीड़िता के पिता ने सीएम ममता बनर्जी के प्रति नाराजगी जाहिर की है। पीड़िता के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'हम इस मामले में सीएम की भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कुछ नहीं किया। हम शुरुआत से कह रहे हैं कि घटना में विभाग का ही कोई व्यक्ति शामिल है। हमें लगता है कि इस साल कोई भी दुर्गा पूजा उत्सव नहीं मनाएगा और अगर कोई करेगा भी तो खुशी से नहीं करेगा। पूरे देश और बंगाल के लोग मेरी बेटी को अपनी बेटी मान रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed