फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata rape murder case Junior Doctor Updates: ED raids TMC MLA Sudipto Roy residence Know all about it

RG Kar Case: आरजी कर में भ्रष्टाचार मामले की जांच तेज; ईडी की टीएमसी विधायक के आवास समेत छह जगह छापेमारी

Tue, 17 Sep 2024 08:57 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 17 Sep 2024 08:57 AM IST
सार

ईडी के अधिकारियों ने वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में मंगलवार सुबह तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक के आवास समेत कोलकाता में छह स्थानों पर एक साथ छापे मारे। तृणमूल कांग्रेस के श्रीरामपुर से विधायक सुदीप्तो रॉय के सीथी स्थित आवास और एक दवा विक्रेता के आवास के अलावा चार अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Kolkata rape murder case Junior Doctor Updates: ED raids TMC MLA Sudipto Roy residence Know all about it
ED - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितता के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक सुदीप्तो रॉय के आवास पर छापेमारी की है। विधायक से पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 12 सितंबर को कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके सिंथी में उनके आवास पर पूछताछ की थी। टीएमसी विधायक खुद एक चिकित्सक हैं और आरजी कर कॉलेज की रोगी कल्याण समिति के प्रमुख हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों ने वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में मंगलवार सुबह तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक के आवास समेत कोलकाता में छह स्थानों पर एक साथ छापे मारे। तृणमूल कांग्रेस के श्रीरामपुर से विधायक सुदीप्तो रॉय के सीथी स्थित आवास और एक दवा विक्रेता के आवास के अलावा चार अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

 
इससे पहले सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और उनके तीन सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अस्पताल में एक महिला चिकित्सक से कथित बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के बाद वित्तीय अनियमितताओं संबंधी जांच शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed