फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Police said Pamela Goswami was addicted to drugs according to her father statement

कोलकाता पुलिस ने कहा- पामेला को मादक पदार्थ की लत, पिता के बयान का दिया हवाला

Sun, 21 Feb 2021 12:42 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Sun, 21 Feb 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kolkata Police said Pamela Goswami was addicted to drugs according to her father statement
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार भाजपा की युवा शाखा की नेता पामेला गोस्वामी के पिता ने कोलकाता पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी को मादक पदार्थ की लत अपने एक मित्र के कारण लगी है और वह चाहते हैं कि उस पर निगरानी रखी जाए। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


शहर पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि गोस्वामी के साथ गिरफ्तार किए गए उनके मित्र प्रवीर कुमार डे कुछ वक्त से उनके साथ रह रहे थे। अदालत में पेशी के समय गोस्वामी ने पुलिस की पकड़ से छूटने की कोशिश की और चिल्ला कर कहा कि राकेश सिंह ने उनकी गिरफ्तारी की साजिश की है। राकेश सिंह भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के करीबी हैं।
विज्ञापन


फैशन मॉडल रह चुकीं पामेला को 25 फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पामेला के थैले और कार में लाखों रुपये मूल्य का 90 ग्राम कोकीन कथित तौर पर पाए जाने के बाद उन्हें, उनके मित्र प्रवीर और उनके (पामेला के) निजी सुरक्षा गार्ड को शुक्रवार को कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पामेला ने शहर की अदालत से लॉक-अप में ले जाए जाने के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘मैं सीआईडी जांच चाहती हूं। भाजपा के राकेश सिंह, जो कैलाश विजयवर्गीय के सहयोगी हैं, को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। यह (मेरे खिलाफ) एक साजिश है। मेरे पास सारे सबूत हैं।’

वहीं, सिंह ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और कोलकाता पुलिस ने गोस्वामी को उनके खिलाफ सिखा-पढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि वह एक साल से अधिक समय से पामेला के संपर्क में नहीं थे और किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।

सिंह ने कहा कि ‘यदि मैं संलिप्त हूं तो वे मुझे या कैलाश विजयवर्गीय या अमित शाह को बुला सकते हैं। मुझे लगता है कि पुलिस ने उसे सिखाया-पढ़ाया है। मैं डेढ़ से अधिक वर्ष से पामेला के संपर्क में नहीं हूं।'

उन्होंने कहा,‘यह संभव है कि कोलकाता पुलिस तृणमूल कांग्रेस के निर्देशों का पालन कर रही हो। वे मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। मेरे खिलाफ बेबुनियादी आरोप हैं और मैं किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं।’ इस बीच, तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि पूरा प्रकरण भाजपा के असली चेहरे को दर्शाता है।

पार्टी महासचिव एवं राज्य में मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘इससे पहले, उनकी (भाजपा की) एक नेता बच्चों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुई थीं। अब एक अन्य नेता ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुई हैं। इससे सिर्फ यही साबित होता है कि भाजपा और उसके नेताओं का असली चेहरा क्या है।’ इस बीच विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें न्याय तंत्र पर भरोसा है और कानून अपना काम करेगा।


उन्होंने कहा, ‘मुझे इस घटना के बारे में नहीं मालूम और इसलिए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। मुझे कानून तंत्र पर पूरा भरोसा है अगर कोई दोषी पाया जाता है तो कानून अपना काम करेगा।’ कोलकाता पुलिस ने कहा है कि गोस्वामी के पिता की ओर से पिछले वर्ष अप्रैल में शिकायत मिलने के बाद से वे गोस्वामी और उनके मित्र प्रवीर पर नजर रख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed