फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata police is preparing his police commissioner for CBI interrogation and make list of questions

राजीव कुमार से सीबीआई पूछताछ से पहले कोलकाता पुलिस ने तैयार किए 80-100 सवाल

Thu, 07 Feb 2019 08:51 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अजय सिंह Updated Thu, 07 Feb 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
Kolkata police is preparing his police commissioner for CBI interrogation and make list of questions
कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार

सीबीआई अधिकारियों ने दिल्ली मुख्यालय से कोलकाता जाना शुरू कर दिया है। उन्हें शनिवार तक शिलांग पहुंचने और कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ करने के निर्देश मिले हैं। इसका मतलब यह है कि उच्च पुलिस अधिकारी को सीबीआई द्वारा की जाने वाली पूछताछ के लिए तैयारी करने के लिए दो दिनों का समय मिल गया है।

विज्ञापन


इससे पहले कोलकाता के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात के संकेत दिए थे कि कुमार शुक्रवार को सीबीआई की टीम का सामना करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को कुमार से पूछताछ करने की इजाजत दे दी है लेकिन उन्हें हिदायत मिली है कि वह उन्हें न तो उन्हें गिरफ्तार कर सकते हैं और न ही उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीबीआई का अपने अधिकारियों को शनिवार तक शिलांग भेजने का मतलब है कि रविवार तक पूछताछ शुरू हो सकती है। इसी वजह से कोलकाता पुलिस अपने बॉस को सीबीआई की पूछताछ से पहले तैयार कर रही है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने राज्य आपराधिक जांच विभाग की मदद लेकर 80-100 सवालों की एक लिस्ट बनाई है जिन्हें सीबीआई राजीव से पूछ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार से सीबीआई की पूछताछ कई मामलों की वजह से महत्वपूर्ण है। भाजपा ने चुनाव आयोग से कुमार की शिकायत की थी। जिसकी वजह से हो सकता है कि बंगाल सरकार आयोग के निर्देश पर 28 फरवरी तक उनका ट्रांसफर कर दे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही संकेत दिए हैं कि यह ट्रांसफर 15-20 फरवरी के बीच हो सकते हैं। सीबीआई अधिकारियों ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वह कुमार से अपनी पूछताछ को सुप्रीम कोर्ट में 20 फरवरी को होने वाली मामले की अगली सुनवाई से पहले खत्म कर लेंगे।


बता दें कि राजीव कुमार से पूछताछ के लिए रविवार को उनके घर पहुंची सीबीआई की एक टीम को कोलकाता पुलिस के अधिकारियों और जवानों के हाथों अपमानित होना पड़ा था। टीम में शामिल अधिकारियों को शेक्सपियर सरणी थाने ले जाया गया था। वहां तीन घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया था। इस दौरान कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के कार्यालय और अधिकारियों के आवास को घेर लिया था। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीबीआई की कार्रवाई के विरोध में उसी रात धर्मतल्ला में धरने पर बैठ गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed