{"_id":"5f648c578ebc3e8b6d71dcba","slug":"kolkata-police-dcp-tests-positive-for-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं कोलकाता पुलिस की डीसीपी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं कोलकाता पुलिस की डीसीपी, अस्पताल में भर्ती
Fri, 18 Sep 2020 04:00 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 18 Sep 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
कोलकाता पुलिस की एक डिप्टी कमिश्नर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि कोलकाता पुलिस की दक्षिण पूर्व डिवीजन की डिप्टी कमिश्नर देबास्मिता दास को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि आईपीएस अधिकारी दास को स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं हो रही थीं और इस वजह से वह पिछले रविवार से अवकाश पर थीं। वहीं, कोलकाता पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा भी पिछले सप्ताह से होम आइसोलेशन में हैं। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
बता दें कि पश्चिम बंगाल में कई आईपीएस अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जानकारी के अनुसार राज्य में करीह 3000 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के दो लाख से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन