फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Police Commissioner Rajeev Kumar arrives at the CBI office in Shillong

शारदा चिटफंड: सीबीआई दफ्तार पहुंचे राजीव कुमार, आज होगी पूछताछ

Sat, 09 Feb 2019 12:44 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 09 Feb 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
Kolkata Police Commissioner Rajeev Kumar arrives at the CBI office in Shillong
सीबीआई दफ्तर पहुंचे राजीव कुमार - फोटो : ANI

शारदा चिटफंड घोटाले मामले में आज कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार शिलांग स्थित सीबीआई दफ्तर पहुंच गए हैं। आज उनसे घोटाले के संबंध में पूछताछ की जाएगी। कुमार के साथ तीन अन्य आईपीएस अधिकारी भी आए हैं। वहीं सीबीआई की टीम शनिवार सुबह शिलांग पहुंची थी। कुमार से घोटाले से जुड़े दस्तावेजों को नष्ट करने के आरोप लगे हैं और इसी मामले में उनसे पूछताछ होगी।  

विज्ञापन


कुमार से पूछताछ के लिए डीएसपी तथागत वर्धान भी सीबीआई दफ्तर पहुंचे हैं। प्राथमिक जांच का वही नेतृत्व करेंगे। सीबीआई के पूर्व संयुक्त निदेशक पंकज श्रीवास्तव दोपहर को पूछताछ के लिए पहुंच सकते हैं। वहीं मिजोरम के पूर्व महाधिवक्ता और राजीव के वकील बिस्वजीत देव ने शनिवार सुबह अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय ने राजीव को जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार से इसलिए पूछताछ करना चाहती है कि क्योंकि वह शारदा एवं अन्य पोंजी घोटाला मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी के प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव कुमार सहित कुछ हाई प्रोफाइल संदिग्धों से पूछताछ के दौरान अतिरिक्त श्रम बल मुहैया कराने के लिए सीबीआई ने दिल्ली, भोपाल और लखनऊ इकाई के दस अधिकारियों को 20 फरवरी तक कोलकाता भेजा है। एक आधिकारिक आदेश में बताया गया कि नई दिल्ली में विशेष इकाई के पुलिस अधीक्षक जगरूप एस. गुसिन्हा के साथ अतिरिक्त एसपी वी एम मित्तल, सुरेन्द्र कुमार मलिक, चंदर दीप, उपाधीक्षक अतुल हजेला, आलोक कुमार शाही और पी के श्रीवास्तव, निरीक्षक हरिशंकर चांद, रितेश दानही और सुरजीत दास कोलकाता में तैनात होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed