{"_id":"5f5a69b08ebc3e43c842b7e8","slug":"kolkata-police-commissioner-corona-positive-assistant-sub-inspector-dies-of-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता के पुलिस आयुक्त कोरोना पॉजिटिव, सहायक उप-निरीक्षक की कोविड-19 से मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता के पुलिस आयुक्त कोरोना पॉजिटिव, सहायक उप-निरीक्षक की कोविड-19 से मौत
Thu, 10 Sep 2020 11:30 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kolkata Police
- फोटो : Social media
पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां रोजाना हजारों नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। अब इसकी चपेट में कोलकाता पुलिस के आयुक्त भी आ गए हैं। कोलकाता के पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 52 वर्षीय शर्मा ने कहा कि वे कुछ दिन असहज महसूस कर रहे थे, इसके बाद उन्होंने बुधवार को अपना कोविड-19 टेस्ट कराया। रिपोर्ट आने के बाद वे पृथकवास में चले गए।
विज्ञापन
उधर कोलकाता पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक की कोविड-19 के संक्रमण के कारण मौत हो गई। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 50 वर्षीय एएसआई गौतम महतो का बृहस्पतिवार की सुबह शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, ‘वह शुरू से ही कोविड-19 ड्यूटी पर थे। एक सप्ताह पहले महतो ने बेचैनी की शिकायत की और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां वे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।’ सूत्रों ने बताया कि अब तक कोलकाता पुलिस के 20 से अधिक जवान इस बीमारी के कारण दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन