फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Police arrests musician from Mumbai Sanjay Chakraborthy for molesting student news in hindi

WB: दो महीने चूहे-बिल्ली के खेल के बाद मुंबई से संगीतकार संजय चक्रवर्ती गिरफ्तार, नाबालिग से छोड़छाड़ का आरोप

Fri, 15 Nov 2024 12:43 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 15 Nov 2024 12:43 PM IST
सार

पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, क्लास खत्म होने के बाद भी चक्रवर्ती वहीं रुका रहा और सभी बच्चों के चले जाने के बाद उसने कथित तौर पर पीड़िता से छेड़छाड़ की। इस घटना की जानकारी तब मिली जब पीड़िता के घरवाले उसे मनोवैज्ञानिक उपचार के लिए उसे बंगलूरू ले गए।

विज्ञापन
Kolkata Police arrests musician from Mumbai Sanjay Chakraborthy for molesting student news in hindi
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

कोलकाता पुलिस ने मुंबई से एक मशहूर संगीतकार को अपने इंस्टीट्यूट में एक छात्र से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि करीब दो महीने तक चले चूहे-बिल्ली के खेल के बाद गायक और संगीतकार संजय चक्रवर्ती को चारू पुलिस ने मुंबई के एक इलाके से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। फिलहाल उसे 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखा जाएगा। 
विज्ञापन


छात्र से की छेड़छाड़
जून में संगीतकार संजय चक्रवर्ती ने योगा इंस्टीट्यूट में, जहां वे संगीत सिखाते हैं, 15 वर्षीय छात्र से छेड़छाड़ की। पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, क्लास खत्म होने के बाद भी चक्रवर्ती वहीं रुका रहा और सभी बच्चों के चले जाने के बाद उसने कथित तौर पर पीड़िता से छेड़छाड़ की। इस घटना की जानकारी तब मिली जब पीड़िता के घरवाले उसे मनोवैज्ञानिक उपचार के लिए उसे बंगलूरू ले गए। इलाज के दौरान पीड़िता ने पूरी घटना डॉक्टर को बताई, जिसके बाद उसके परिवारवालों को भी इसके बारे में पता चला। 
विज्ञापन


परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
पीड़िता के परिवारवालों ने उत्तर 24 परगना के बेलघरिया पुलिस स्टेशन को अपनी शिकायत मेल की, जिसके बाद पुलिस को जीवो एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। एक अधिकारी ने कहा, "इस मामले को जांच के लिए चारू मार्केट पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित किया गया।" पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करने की योजना बना रही है। इसके अलावा वहां मौजूद छात्रों और उनके परिजनों से भी बात करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed