फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata Police arrested three in connection with death threat to former chief secretary Alapan Bandyopadhyay

West Bengal News: ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार को धमकी देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को भेजा था खत

Tue, 09 Nov 2021 09:17 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 09 Nov 2021 09:17 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार व राज्य के पूर्व चीफ सेक्रेटरी अलपन बंदोपाध्याय की पत्नी सोनाली चक्रवर्ती को धमकी भरा खत मिला था। सोनाली कोलकाता विवि की वाइस चांसलर हैं। 

विज्ञापन
Kolkata Police arrested three in connection with death threat to former chief secretary Alapan Bandyopadhyay
अलपन बंदोपाध्याय - फोटो : ani

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंदोपाध्याय को जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी गिरफ्तारियां मंगलवार को हुई हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। दरअसल, 27 अक्तूबर को कुछ अज्ञात लोगों ने अलपन बंदोपाध्याय को जान से मारने की धमकी दी थी। इन लोगों ने अलपन बंदोपाध्याय की पत्नी के पास धमकी भरा खत भेजा था। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर बालीगंज क्षेत्र से एक टाइपिस्ट को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था, जिसने स्वीकार किया कि उसने टाइपराइटर से उक्त पत्र टाइप किया था। अधिकारी ने बताया कि टाइपिस्ट से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शहर के एक मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले डॉक्टर राजा राममोहन सरणी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा डॉक्टर के वाहन चालक को माणिकतला इलाके से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


खत में लिखा- आपके पति को मार दिया जाएगा
अलपन बंदोपाध्याय की पत्नी सोनाली चक्रवर्ती कोलकाता विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर हैं। उन्हें एक खत मिला था, जिसमें उनके पति को जान से मारने की धमकी दी गई थी। खत में लिखा था- 'मैडम, आपके पति को मार दिया जाएगा, कोई उनकी जान नहीं बचा सकता। इसके बाद सोनाली चक्रवर्ती ने कोलकाता पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं अलपन बंदोपाध्याय 
अलपन बंदोपाध्याय 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार बनने से पहले वे राज्य के चीफ सेक्रेटरी भी रहे थे। अलपन बंदोपाध्याय कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार व राज्य सरकार के बीच की मुख्य कड़ी रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed