फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kolkata new market mob with bulldozer attack tmc office mahua Moitra video slams BJP police

Video: बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा में दो की मौत, कोलकाता के न्यू मार्केट में बुलडोजर से भीड़ ने की तोड़फोड़

Wed, 06 May 2026 12:36 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Devesh Tripathi Updated Wed, 06 May 2026 12:36 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद कई जगहों पर हिंसा और बवाल की खबरें सामने आई हैं। चुनाव आयोग ने हिंसा की इन घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए राज्य की पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बंगाल में कई टीएमसी दफ्तरों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं।

विज्ञापन
kolkata new market mob with bulldozer attack tmc office mahua Moitra video slams BJP police
न्यू मार्केट में बुलडोजर लेकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : X/@MahuaMoitra

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हिंसा में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, कोलकाता के न्यू मार्केट में मंगलवार की देर रात बुलडोडर एक्शन से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक कोलकाता के हॉग मार्केट (न्यू मार्केट) में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर लेकर तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर पर हमला किया।
विज्ञापन


टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने इस घटना का वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कोलकाता का ऐतिहासिक न्यू मार्केट। बंगाली परिवर्तन का आनंद ले रहे हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद कई जगहों पर तोड़फोड़ और बवाल की खबरें सामने आई हैं। 
विज्ञापन


टीएमसी की नवनिर्वाचित विधायक के घर पर भी हुआ हमला
उत्तर 24 परगना जिले की स्वरूपनगर विधानसभा सीट से जीतने वाली तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार बीना मंडल के घर पर मंगलवार को हमला किया गया। बताया जा रहा है कि बोंगांव में भीड़ ने बीना मंडल के घर में तोड़फोड़ की और उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टीएमसी की नवनिर्वाचित विधायक बीना मंडल ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ और हमला करने का आरोप लगाया है। टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कई जगहों पर हिंसा होने का आरोप लगाया है।

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
अभिषेक बनर्जी ने चुनाव नतीजों के बाद व्यापक हिंसा का दावा करते हुए कहा कि भाजपा समर्थकों ने उत्सव के नाम पर राज्य भर में 300 से 400 पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर में विजयी टीएमसी उम्मीदवार बीना मंडल के घर में तोड़फोड़ की गई और उनकी कार को नुकसान पहुंचाया गया।


हिंसा की खबरों पर चुनाव आयोग सख्त
पश्चिम बंगाल में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद हिंसा की खबरों पर चुनाव आयोग ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने मंगलवार को राज्य प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि चुनाव के बाद होने वाली किसी भी तरह की हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला, डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आदेश दिया है।

शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट की कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारी ने कहा, 'शांति भंग करने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा। चुनाव आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को चुनाव बाद की हिंसा के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने को कहा है। इसमें शामिल व्यक्ति चाहे कोई भी हो, उसके प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।'

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed