फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata HC directs ED CBI may arrest Shahjahan Sheikh Sandeshkhali

Bengal: ‘ED-CBI भी शेख को पकड़ सकती हैं’, पढ़ें HC ने राज्य से क्यों कहा- मतलब आपको पता है कहां है शाहजहां

Thu, 29 Feb 2024 06:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 29 Feb 2024 06:02 AM IST
सार

बंगाल के अटॉर्नी जनरल की अर्जी पर कोर्ट ने 26 फरवरी को जारी अपने आदेश को स्पष्ट किया। कोर्ट ने पहले ही पुलिस को शेख की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। संदेशखाली में महिलाओं पर यौन अत्याचार और जमीन हड़पने के मामले में शाहजहां मुख्य आरोपी है।

विज्ञापन
Kolkata HC directs ED CBI may arrest Shahjahan Sheikh Sandeshkhali
kolkata highcourt - फोटो : kolkata highcourt

विस्तार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को संदेशखाली मामले में मुख्य आरोपी और फरार टीएमसी नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी को लेकर अपने आदेश को स्पष्ट किया। कोर्ट ने निर्देश दिया कि शाहजहां शेख को बंगाल पुलिस के साथ-साथ सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी गिरफ्तार कर सकते हैं।

विज्ञापन

बंगाल के अटॉर्नी जनरल की अर्जी पर कोर्ट ने 26 फरवरी को जारी अपने आदेश को स्पष्ट किया। कोर्ट ने पहले ही पुलिस को शेख की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। संदेशखाली में महिलाओं पर यौन अत्याचार और जमीन हड़पने के मामले में शाहजहां मुख्य आरोपी है। राज्य ने बुधवार को पुलिस जांच के निलंबन को संशोधित करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। राज्य ने पूछा, अगर हम शेख शाहजहां को गिरफ्तार करते हैं, तो हमें किस मामले में गिरफ्तारी दिखानी चाहिए’? मुख्य न्यायाधीश पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा, इसका मतलब है कि आप जानते हैं कि वह कहां हैं। इसके बाद ईडी के वकील ने कोर्ट को बताया कि पुलिस शाहजहां को पिछले 43 मामलों में भी गिरफ्तार कर सकती है। मुख्य न्यायाधीश की अदालत में ईडी ने आशंका जताई, ‘अगर पुलिस को जांच की जिम्मेदारी दी गई तो सबूतों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर सकती है। राज्य पुलिस के गिरफ्तार किए जाने पर मामूली धारा के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को मौके पर जाने की अनुमति
कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को दिल्ली से आई एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को संदेशखाली का दौरा करने की अनुमति दी। पिछले रविवार को कमेटी के प्रतिनिधियों ने संदेशखाली जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया था। कमेटी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट के न्यायाधीश कौशिक चंद्र की खंडपीठ ने बुधवार को उन्हें संदेशखाली जाने की इजाजत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का दो दिवसीय धरना
भाजपा ने कोलकाता में बुधवार से दो दिनों के लिए धरना प्रदर्शन शुरू किया है। उनका यह धरना प्रदर्शन हिंसाग्रस्त क्षेत्र में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओ की ओर से ग्रामीणों पर अत्याचार के खिलाफ है। भाजपा की राज्य इकाई के शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed