{"_id":"59157ec94f1c1b231f853b37","slug":"kolkata-fir-against-shahi-imam-maulana-barkati-for-refusing-to-give-up-lal-batti","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल बत्ती पर हुई FIR पर भड़के शाही इमाम बरकाती, बोले- अपनी गाड़ी से नहीं हटाऊंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लाल बत्ती पर हुई FIR पर भड़के शाही इमाम बरकाती, बोले- अपनी गाड़ी से नहीं हटाऊंगा
amarujala.com, Presented By: मुकेश झा
Updated Fri, 12 May 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
शाही इमाम मौलाना बरकाती
- फोटो : ANI
कोलकाता की टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम मौलाना नूर-उर रहमान बरकती अपनी गाड़ी से लाल बत्ती हटाने को तैयार नहीं हैं। केन्द्र सरकार के द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद भी इमाम ने सरकार के आदेश को ठुकरा दिया था। इस मामले में टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम मौलाना नूर-उर रहमान बरकाती के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इमाम के खिलाफ तॉप्सिया के सूरज कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज की है। सरकारी आदेश को खारिज करते हुए बरकाती ने कहा कि वह केन्द्र के आदेश का पालन करने के लिए बाध्य नहीं है।
विज्ञापन
बरकाती ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, "मैं एक धार्मिक नेता हूं और पिछले कई दशकों से लाल बत्ती का इस्तेमाल कर रहा हूं। मैं केंद्र के आदेशों का पालन नहीं करता। वे कौन हैं जो मुझे आदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में केवल राज्य सरकार के आदेश का पालन होगा। मैं लाल बत्ती का प्रयोग करूंगा। बंगाल में कोई भी लाल बत्ती को हटा नहीं पाया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि देश में लाल बत्ती का प्रयोग बैन कर दिया गया है। 1 मई से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए सभी सरकारी गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने के आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन