{"_id":"66d2ba15f38819ce0c09bb2f","slug":"kolkata-female-doctor-murder-case-bike-borne-man-enters-protest-area-key-kolkata-road-blocked-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"RG Kar Case: डॉक्टरों के प्रदर्शनस्थल में घुसा अज्ञात बाइकसवार, सुरक्षा में चूक पर चिकित्सकों ने की सड़क जाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RG Kar Case: डॉक्टरों के प्रदर्शनस्थल में घुसा अज्ञात बाइकसवार, सुरक्षा में चूक पर चिकित्सकों ने की सड़क जाम
Sat, 31 Aug 2024 12:27 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:27 PM IST
सार
दो पहिया वाहन पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी सिंथी क्रॉसिंग पर बीटी रोड पर सुबह साढ़े आठ बजे नाकाबंदी हटा ली गई।
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई जांच जारी है। इस बीच शनिवार को कोलकाता के उत्तरी हिस्से के मुख्य सड़क को पांच घंटों के लिए अवरुद्ध किया गया। दरअसल, प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या मामले में प्रदर्शनस्थल पर डॉक्टर न्याय की मांग कर रहे थे, तभी एक बाइकसवार बैरिकेड वाले इलाके में घुस गया। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा बढ़ गया।
दो पहिया वाहन पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी सिंथी क्रॉसिंग पर बीटी रोड पर सुबह साढ़े आठ बजे नाकाबंदी हटा ली गई। बाइकसवार व्यक्ति को पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के वहां से जाने दिया, इसे देखकर वहां मौजूद लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उन्होंने बाइकसवार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की भी मांग की। हालांकि, नाकाबंदी हटाने के बाद से स्थिति शांत हो गई।
छात्र समाज नेता सायन रिहा
कोलकाता पुलिस ने शनिवार को ‘पश्चिमबंग छात्र समाज’ के नेता सायन लाहिड़ी को हिरासत से रिहा कर दिया। उन्हें 27 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल सचिवालय तक निकाली गई रैली के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए गिरफ्तार किया गया था। यह रैली आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर के कथित दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को लाहिड़ी की मां अंजलि द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए शनिवार को अपराह्न 2 बजे तक उनकी पुलिस हिरासत से रिहाई का आदेश दिया था।
विज्ञापन
रिहाई के बाद लाहिड़ी ने कहा, हमने विरोध में सभी से हमारे साथ खड़े होने की अपील की थी। विरोध रैली के दौरान पत्थरबाजी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि हमारी बहन के लिए न्याय की लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक इसे प्राप्त नहीं कर लिया जाता।
क्या है पूरा मामला?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन