फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata doctor rape-murder Autopsy report indicates multiple penetrations injuries

Kolkata Doctor Case: जूनियर डॉक्टर के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, शव की ऑटोप्सी रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Wed, 14 Aug 2024 11:15 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: बशु जैन Updated Wed, 14 Aug 2024 11:15 PM IST
सार

जूनियर डॉक्टर के परिजनों ने भी सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। कलकत्ता हाईकोर्ट में दायर याचिका में जूनियर डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि उसके दोनों कानों पर चोट के निशान थे। होंठ घायल थे। इससे साफ है कि हमले के दौरान उसका मुंह बंद कर दिया गया था। इसके अलावा जूनियर डॉक्टर की गर्दन पर काटने के निशान थे।

विज्ञापन
Kolkata doctor rape-murder Autopsy report indicates multiple penetrations injuries
कोलकाता में प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के सरकारी अस्पताल में जूनियर डॉक्टर की नृशंस हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का दावा किया गया है। ऑल इंडिया गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अतिरिक्त सचिव डॉ. सुवर्ण गोस्वामी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से दावा किया कि मृतका के शरीर पर लगी चोटों से पता चलता है कि अपराध में एक से अधिक लोग शामिल थे। इस बीच, हाईकोर्ट के आदेश के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम अस्पताल पहुंची। टीम ने मौके से सबूत जुटाए। वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी की। सीबीआई टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन


गोस्वामी ने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उन दावों का भी खंडन होता है कि हत्या के बाद दुष्कर्म किया गया। चोटें मृत्युपूर्व प्रकृति की हैं। मृत्यु का समय तड़के तीन से पांच बजे के बीच है। मृतका के शरीर पर निचले व ऊपरी होंठ, नाक, गाल और निचले जबड़े सहित कई बाहरी चोटें थीं। उसकी खोपड़ी की हड्डी पर भी चोट है। शरीर पर कुल दस चोटों के निशान हैं। रिपोर्ट से साफ है, उसे क्रूरता का सामना करना पड़ा। एक से अधिक बार उसका यौन उत्पीड़न किया गया। फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


कोलकाता पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार करते हुए दावा किया था कि वारदात को केवल एक व्यक्ति ने अंजाम दिया। वहीं, सीबीआई व फोरेंसिक विशेषज्ञों के अलावा दिल्ली एम्स के 25 डॉक्टरों की टीम भी अस्पताल पहुंची। सीबीआई ने सवाल उठाया कि वारदात स्थल सेमिनार हॉल के बगल वाले कमरे में तोड़फोड़ क्यों की गई। टीम ने पीड़ित परिवार से भी बात की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 कोलकाता समेत देशभर में विरोध प्रदर्शन 
घटना के विरोध में देशभर के डॉक्टर आक्रोशित हैं। प.बंगाल, दिल्ली, असम, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत देश के अन्य हिस्सों में डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कई शहरों के अस्पतालों में ओपीडी निलंबित रही। इससे मरीजों को काफी दिक्कत हुई। प्रदर्शनकारियों ने ‘न्याय मिलना चाहिए, सुरक्षा के बिना कोई ड्यूटी नहीं, न्याय में देरी-न्याय न मिलना है’ के नारे लगाए।

इन छह बिंदुओं पर केंद्रित है जांच
सूत्रों का कहना है कि सीबीआई जांच छह अहम बिंदुओं पर केंद्रित रहेगी। पहला-क्या डॉक्टर से एक ही व्यक्ति ने दुष्कर्म किया या अन्य लोग भी थे? दूसरा-क्या हत्या संजय रॉय ने अकेले की या कोई और भी था? तीसरा-क्या घटना के बाद सबूत नष्ट किए गए थे? चौथा-हत्या को पहले आत्महत्या क्यों बताया गया? पांचवां-क्या अस्पताल प्रशासन इसमें शामिल था? छठा-पुलिस को डॉक्टर की हत्या के अगले दिन ही क्यों सूचित किया गया?

आईएमए ने पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात
 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने पीड़िता के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की।  टीम आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भी गई। टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से मुलाकात की। अशोकन ने कहा कि पीड़िता के परिजनों की बातें सुनकर हम पूरी तरह से हिल गए।  


क्या है मामला?
कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल के सभागार में कथित तौर पर बलात्कार और हत्या की शिकार हुई स्नातकोत्तर प्रशिक्षु का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया। इस सिलसिले में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता के माता-पिता ने मामले की जांच अदालत की निगरानी में कराने की मांग करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सीबीआई जांच की मांग को लेकर कई अन्य जनहित याचिकाएं भी दायर की गई थीं। कोर्ट ने राज्य पुलिस को मामले के दस्तावेज केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने का निर्देश दिया गया था। हाईकोर्ट ने राज्य पुलिस को बुधवार सुबह 10 बजे तक केस डायरी सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed