{"_id":"66d8604821e3f932740394b4","slug":"kolkata-doctor-case-lawyers-form-human-chains-outside-calcutta-hc-congress-protests-at-cbi-office-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata Doctor Case: वकीलों ने मानव श्रृंखला बनाकर की न्याय की मांग; CBI दफ्तर के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kolkata Doctor Case: वकीलों ने मानव श्रृंखला बनाकर की न्याय की मांग; CBI दफ्तर के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन
Wed, 04 Sep 2024 06:57 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:57 PM IST
सार
Kolkata Doctor Case: कलकत्ता उच्च न्यायालय और बैंकशाल न्यायालय के वकीलों ने मानव श्रृंखला बनाकर आरजी कर अस्पताल की दुष्कर्म पीडिता के लिए न्याय की मांग की। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में सीबीआई कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर मामले की तेजी से जांच की मांग की और एजेसी बोस रोड को थोड़ी देर के लिए बाधित किया।
विज्ञापन
डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलकत्ता उच्च न्यायालय और बैंकशाल न्यायालय के वकीलों ने बुधवार को यहां मानव श्रृंखला बनाकर युवा डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की, जिसकी पिछले महीने सरकार आरजी कर अस्पताल में कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। उन्होंने अदालत की इमारत के बाहर तख्तियां हाथों में लिए नारेबाजी की। बैंकशाल न्यायालय के वकीलों ने मानव श्रृंखला बनाकर रैली में भाग लिया।
विज्ञापन
नौ अगस्त को शहर के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार कक्ष में युवा चिकित्सक का शव मिला था। इस घटना से देशभर में आक्रोश फैला हुआ है। प्रशिक्षु डॉक्टर का शव मिलने के तुरंत बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं के लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीबीआई कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
वहीं, महिला डॉक्टर से कथित दुष्कर्म के मामले पर कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता ने भी कोलकाता में सीबीआई कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने मामले की तेजी से जांच करने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दक्षिण कोलकाता के एजेसी बोस रोड को थोड़ी देर के लिए बाधित भी किया और टायर जलाए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष पाठक ने किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अघर जांच में देरी होती है और सीबीआई दोषियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो वे अपना विरोध प्रदर्श और तेज करेंगे। पाठक ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच एक अनौपचारिक समझौता है। अगर टीएमसी जांच को बाधित करने की कोशिश करती है, तो हम चुप नहीं बैठेंगे।
हालांकि, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता सौम्या आइच रॉय ने कहा कि पार्टी ने सीबीआई कार्यालय के सामने प्रदर्शन का समर्थ नहीं किया है, क्योंकि केंद्रीय एजेंसी मामले की जांच न्यायिक निगरानी के तहत कर रही है। एक अन्य कांग्रेस नेता ने बताया कि पार्टी की बुर्राबाजार इकाई ने सीबीआई कार्यालय के सामने प्रदर्शन का आह्वान किया था।