Kolkata Doctor Case: सोमवार को पूरे देश में डॉक्टरों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी प्रभावित
संगठन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने के साथ दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता में एक डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में सोमवार 12 अगस्त को पूरे देश में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। सभी अस्पतालों में वैकल्पिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थगित रहेंगी। इससे सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकती है। हालांकि, हड़ताल से आपातकालीन सेवाओं को बाहर रखा गया है।
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन इंडिया (FORDA) ने रविवार को देश के स्वास्थ्य मंत्री के नाम एक पत्र जारी कर कहा कि रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ इतिहास में पहली बार इतनी जघन्य वारदात हुई है। इसे किसी भी तरह स्वीकार नहीं किया जा सकता। संगठन के अनुसार, यह मामला केवल कोलकाता के डॉक्टरों तक सीमित नहीं है। पूरे देश के डॉक्टर उनके साथ खड़े हैं।
संगठन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने के साथ दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। फोर्डा ने यह भी अपील की है कि केंद्र-राज्य सरकारें यह सुनिश्चित करें कि हड़ताल के दौरान डॉक्टरों के साथ किसी तरह की असभ्यता नहीं की जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.