फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Case: Junior doctors' strike continues, health services affected from Bengal to Rajasthan and Goa

कोलकाता हत्याकांड: डॉक्टरों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, बंगाल से लेकर गोवा में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Sun, 18 Aug 2024 08:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 Aug 2024 08:51 PM IST
सार

Kolkata Case: पश्चिम बंगाल में ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद रहे। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी कम नजर आई। आपातकालीन विभाग में वरिष्ठ डॉक्टरों ने मोर्चा संभाला और मरीजों का इलाज किया।

विज्ञापन
Kolkata Case: Junior doctors' strike continues, health services affected from Bengal to Rajasthan and Goa
कोलकाता महिला डॉक्टर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में प्रदर्शन जारी हैं। पश्चिम बंगाल से लेकर राजस्थान, ओडिशा और गोवा समेत कई राज्यों में जूनियर और रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों के साथ एकजुटता दिखाए हुए पश्चिम बंगाल में मोहन बगान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के समर्थकों ने पहली बार साथ आकर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़िता के लिए न्याय मांग रहे खेल प्रेमियों पर पुलिस ने लाठियां भांजी और डर्बी मैच को रद्द कर दिया।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद रहे। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी कम नजर आई। आपातकालीन विभाग में वरिष्ठ डॉक्टरों ने मोर्चा संभाला और मरीजों का इलाज किया। हड़ताली डॉक्टरों ने कहा, हम स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करने के पक्ष में नहीं हैं। हम मरीजों की परेशानियों को समझ सकते हैं, लेकिन हमारा विरोध बहुत प्रासंगिक है, जब ड्यूटी के दौरान एक डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की गई। क्या हम काम पर आते समय यही उम्मीद करते हैं? जब तक हमारी बहन को न्याय नहीं मिल जाता और सरकार हमारी पूरी सुरक्षा का इंतजाम नहीं कर देती, हम अपना विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन


फुटबाल मैच रद्द कराया 
पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर खेल प्रेमियों ने भी प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे फुटबॉल समर्थकों पर लाठीचार्ज किया है। इसमें कई खेल प्रेमी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों को गाड़ियों में भर कर ले जाया गया। साल्टलेक स्थित युवा भारती क्रीड़ागन में पुलिस ने ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के होने वाले फुटबॉल मैच को रद्द कर दिया था। विधाननगर कमिश्नरेट का दावा है कि समर्थकों के विरोध जुलूस में बड़े शोर-शराबे का खतरा हो सकता था, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में इनके समर्थक पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और समर्थकों को हिरासत में लिया। बाद में इन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला सुरक्षा के लिए कई उपायों की घोषणा 
इस बीच, पश्चिम बंगाल सरकार ने कार्यस्थल, खासतौर पर अस्पतालों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई उपायों की घोषणा की है। इसमें महिला कर्मचारियों के लिए आराम करने की जगह और सीसीटीवी कैमरे लगाना शामिल है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंद्योपाध्याय ने उपायों की घोषणा की। राज्य सरकार ने अलार्म डिवाइस के साथ एक मोबाइल एप्लीकेशन विकसित करने का भी निर्णय लिया है, जिसे महिलाएं डाउनलोड कर सकेंगी और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित स्थानीय पुलिस स्टेशनों के साथ संचार के लिए इसका उपयोग कर सकेंगी।


राजस्थान, गोवा में भी हड़ताल
हत्याकांड के विरोध में डॉक्टरों ने राजस्थान के जयपुर में भी प्रदर्शन किया। गोवा में भी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। गोवा मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों ने लगातार दूसरे दिन रविवार को भी हड़ताल की। डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर के बाहर भी धरना प्रदर्शन किया।

हरभजन ने राज्यपाल, सीएम को लिखा पत्र
पूर्व क्रिकेटर और आप सांसद हरभजन सिंह ने सीएम ममता बनर्जी और राज्यपाल को पत्र लिखा है। मामले में देरी का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने सीएम और राज्यपाल से तेजी से काम करने की अलीप की है। उन्होंने लिखा है, महिला की गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आरोपियों को ऐसी सजा देने की बात कही जो बाकियों के लिए एक उदाहरण बन सके। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये भज्जी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और राज्यपाल को लिखा हुआ पत्र साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed