{"_id":"602fbcd98ebc3ee95e76414b","slug":"kolkata-bjp-youth-leader-palela-goswami-arrested-for-carrying-100-grams-cocaine","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: भाजयुमो नेता पामेला गोस्वामी 100 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार, करीबी दोस्त भी धरा गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: भाजयुमो नेता पामेला गोस्वामी 100 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार, करीबी दोस्त भी धरा गया
Fri, 19 Feb 2021 10:29 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
कोलकाता में भाजपा युवा नेता पामेला गोस्वामी गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के भाजपा युवा मोर्चा की नेता पामेला गोस्वामी और उनके करीबी दोस्त प्रोबिर डे को दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर से 100 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की महासचिव पामेला गोस्वामी व उनके एक मित्र को पकड़ा गया है, जिसकी पहचान प्रबीर कुमार डे के रूप में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों एक कार में सवार थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गोस्वामी के बैग और कार के अन्य हिस्सों से करीब 100 ग्राम कोकीन बरामद की गई है। एक अधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर न्यू अलीपुर थाना पुलिस ने गोस्वामी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह अपनी कार खड़ी करने जा रही थीं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान न्यू अलीपुर में सड़क पर पामेला की कार को रोका। इसके बाद गोस्वामी व उनकी कार की तलाशी ली गई। ऐसे में पुलिस को उनके बैग और कार से कुल 100 ग्राम कोकीन मिला।
बाजार में 100 ग्राम कोकीन का दाम लाखों रुपये में बताया जा रहा है। बता दें, भाजपा नेता के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल का एक जवान भी था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘गोस्वामी कुछ समय से मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त थीं। आज, हमें सूचना मिली कि वह अपने सहयोगी प्रबीर के साथ खरीददार को मादक पदार्थ की आपूर्ति करने आ रही हैं।’’
उन्होंने कहा कि आठ वाहनों में सवार पुलिस दलों ने गोस्वामी की कार को घेरकर उन्हें गिरफ्तार किया। अधिकारी ने कहा, ‘‘इस मामले में जांच जारी है। हम इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि कहीं वह किसी मादक पदार्थ गिरोह का हिस्सा तो नहीं है?’’
इस बीच भाजपा ने कहा है कि मादक पदार्थ बरामद करने के मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। हालांकि, यदि गोस्वामी गलत हैं तो कानून को अपना काम करना चाहिए।
भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, ‘‘पूर्व में हमने देखा है कि राज्य पुलिस ने शस्त्र मामलों में कई भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम शामिल कर दिया। इस मामले के बारे में मुझे बहुत अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है इसलिए मैं अभी ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं हूं।’’
इस बीच, राज्य की मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह शर्म की बात है कि पार्टी की महिलाएं तक इस तरह के गैर-कानूनी मामलों में संलिप्त पाई गईं।
गौरतलब है कि न्यू अलीपुर पुलिस ने शुक्रवार को 26 वर्षीय सोमनाथ चटर्जी को भी गिरफ्तार किया है। उन्हें लगभग 90 ग्राम मादक पदार्थ (संदिग्ध कोकीन) की जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।