फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata: Abhishek Banerjee appears before ED in coal smuggling case

कोयला तस्करी मामला: ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी से ईडी ने की सात घंटे पूछताछ, गृह मंत्री शाह को लेकर कही बड़ी

Fri, 02 Sep 2022 07:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 02 Sep 2022 07:42 PM IST
सार

ईडी की टीम बनर्जी से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पहले भी उनसे कई बार पूछताछ की जा चुकी है। बनर्जी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं। वे आज सुबह करीब 11 बजे कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे।  

विज्ञापन
Kolkata: Abhishek Banerjee appears before ED in coal smuggling case
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोयला तस्करी मामले में बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से ईडी के अधिकारियों ने शुक्रवार करीब सात घंटे तक पूछताछ की। यह पूछताछ सुबह करीब 11 बजे से कोलकाता स्थित ईडी के सीजीओ कॉम्प्लेक्स ऑफिस में हुई। अभिषेक आज समय से पहले ही ईडी ऑफिस पहुंच गए थे। 

विज्ञापन


जानकारी मिली है कि पूछताछ करने ईडी के पांच अधिकारी शुक्रवार सुबह ही दिल्ली से कोलकाता पहुंचे थे। ईडी की पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीधे गृहमंत्री और केंद्र सरकार पर हमला बोला। अभिषेक ने कहा कि कोयला तस्करी और पशु तस्करी सब कुछ गृह मंत्रालय के अधीन हुआ। इसलिए इसे गृहमंत्री घोटाला कहना चाहिए।
विज्ञापन


ईडी ऑफिस से निकलने के बाद तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मुझे कल ही यानी बुधवार को ही ईडी का समन मिला। मुझे सुबह 10.30 बजे हाजिर होने को कहा था, मैं समय पर पहुंच गया। इससे पहले मुझे और मेरी पत्नी को ईडी और सीबीआई छह बार बुला चुकी है। हमने हर बार कानून का सम्मान किया और हमने अपनी तरफ से हर सहयोग किया। पहले की तरह आज भी मैंने लिखित बयान दिया। आगे जब भी बुलाएंगे, सहयोग करेंगे। ईडी या सीबीआई के अधिकारियों से मुझे कोई गिला नहीं, क्योंकि वे तो अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक ने सीधे गृहमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह सबसे बड़े पप्पू हैं। वे हमें देश भक्ति नहीं सिखाएं। पहले अपने बेटे को देशभक्ति का पाठ पढ़ाएं। अभिषेक ने कहा कि पशु तस्करी का सारा पैसा उनके पास गया है। सीमा पर बीएसएफ तैनात रहती है। बीएसएफ किसके अधीन आती है। जब पशुओं की तस्करी हो रही थी तो बीएसएफ क्या कर रही थी? इसके अलावा कोयला भी केंद्र के अधीन ही आता है। वहां सीआईएसएफ तैनात रहती है। वह किसके अधीन आती है। वह भी गृह मंत्रालय के अधीन ही आती है। इसे गृहमंत्री का घोटाला कहा जाना चाहिए। गृह मंत्रालय ईडी या सीबीआई लगाकर डराना चाहते हैं। इससे हम डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अगर यह सिद्ध हो जाए कि इस घोटाले से पांच पैसा भी उनके पास गया है तो वे सरेआम फांसी खाने को तैयार हैं। अभिषेक ने कहा कि राज्य के पुलिस अधिकारियों से पूछताछ हो रही है। बीएसएफ से डीजी या सीआईएसएफ के उच्चाधिकारियों से पूछताछ क्यों नहीं हो रही है। यह सवाल खड़े करता है।


उन्होंने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां सीबीआई और ईडी के छापे क्यों नहीं पड़ रहे। केवल उन राज्यों में छापे क्यों पड़ रहे हैं, जहां गैर-भाजपा की सरकारें हैं। अभिषेक ने नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने आठ माह पहले कोयला तस्करी मामले के मुख्य आरोपित विनय मिश्रा से फोन पर बातचीत की है, जो फिलहाल फरार है। सुवेंदु ने फोन पर विनय मिश्रा से कहा है कि वह कोयला तस्करी मामले को देख लेंगे। अभिषेक ने कहा कि उनके पास इसका ऑडियो प्रमाण भी है। अगर हिम्मत है तो सुवेंदु इसे कोर्ट में गलत साबित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed