फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkat Shaheed Rally: Mamata Banerjee says, BJP will be defeated in 2024 elections

Mamata Kolkata Rally: कोलकाता में शहीद रैली में गरजीं ममता बनर्जी, कहा- 2024 में भाजपा होगी साफ

Thu, 21 Jul 2022 06:38 PM IST
Amit Mandal एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Amit Mandal Updated Thu, 21 Jul 2022 06:38 PM IST
सार

सीएम ममता ने इस रैली में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उसके पास ईडी और सीबीआई है, लेकिन टीएमसी के पास लाखों कार्यकर्ता हैं।

विज्ञापन
Kolkat Shaheed Rally: Mamata Banerjee says, BJP will be defeated in 2024 elections
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दो वर्ष के अंतराल के बाद गुरुवार को कोलकाता के धर्मतल्ला में आयोजित शहीद दिवस रैली में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार पर जमकर बरसीं। ममता ने कहा कि आज भले ही भाजपा हर जगह की सरकार गिराने में लगी है लेकिन बंगाल में उसकी एक नहीं चलेगी, क्योंकि बंगाल में बंगाल टाइगर रहती है। भाजपा ने 2021 में बंगाल में हमें हराने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, भाजपा के पास ईडी और सीबीआई है, लेकिन टीएमसी के पास लाखों कार्यकर्ता हैं। आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा आज की बारिश की तरह ही साफ हो जाएगी। ममता ने 2024 लोकसभा चुनाव में लोगों से केंद्र से भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारा अगला पड़ाव दिल्ली है। भाजपा के कार्यकाल में बेरोजगारी बढ़ी जबकि बंगाल में रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
विज्ञापन


आज जैसे ही शहीद दिवस रैली जब शुरू हुई, जमकर बारिश होने लगी। उस वक्त मुख्यमंत्री के भतीजे और टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी भाषण दे रहे थे। उन्होंने भीगते हुए अपना भाषण जारी रखा। बारिश में छतरी लेकर लोगों ने अभिषेक को सुना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या मरने पर भी लगेगा जीएसटी
मुख्यमंत्री ममता ने अपने भाषण में मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का दिमाग खराब हो गया है। मुरमुरे पर भी जीएसटी लगा दिया है। मिठाई, लस्सी, दही पर भी जीएसटी लगा दिया है। लोग क्या खाएंगे? मरीज के अस्पताल में भर्ती होने पर भी जीएसटी। ये बताएं कि मरने पर कितना जीएसटी लगेगा। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा के पास कोई बुद्धिजीवी नहीं है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें पहले ही आसमान छू रही हैं।


अग्रिपथ युवाओं का अपमान
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला जारी रखते हुए कहा कि ये अग्निपथ क्या है? क्या देश के नौजवान भाजपा के कैडर के रूप में काम करेंगे? यह युवाओं का अपमान है। ममता ने कहा कि रेलवे से लेकर विभिन्न सरकारी विभागों में लाखों नौकरियां खत्म हो गई हैं और अब नई स्कीम आई है 'अग्निपथ'। मैं कहती हूं कि आर्मी का कोई विकल्प नहीं होता है, आर्मी तो आर्मी होती है। अग्निपथ के नाम पर भाजपा अपना सशस्त्र कैडर तैयार करने की कोशिश कर रही है। यह सब ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है। 2024 में भाजपा की विदाई होने वाली है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed