फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Know who is Nobel Peace Prize winner denis mukwege and his partner nadia murad

जानिए कौन हैं नोबेल के शांति पुरस्कार विजेता डेनिस मुक्वेगे और उनकी साथी नादिया मुराद

Fri, 05 Oct 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Oct 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
Know who is Nobel Peace Prize winner denis mukwege and his partner nadia murad
denis mukwege and nadia murad

नोबेल शांति पुरस्कार विजेताओं के नाम घोषित कर दिए गए हैं। डेनिस मुक्वेगे और नादिया मुराद को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया जाएगा। बता दें कि इस बार 216 व्यक्तियों और 115 संगठनों को नामित किया गया था। इन सबमें नार्वे की कमेटी ने डेनिस और नादिया का नाम चयनित किया है। डेनिस मुक्वेगे ने युद्ध के समय यौन हिंसा के पीड़ितों की रक्षा करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। वहीं, उनकी साथी नादिया मुराद को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिन्होंने खुद और दूसरों के खिलाफ दुर्व्यवहार के बारे में जिक्र किया है। आइए अब हम आपको दोनों विजेताओं के बारे में बताते हैं।   

विज्ञापन


जानिए कौन हैं डेनिस मुक्वेगे

डेनिस का जन्म 1 मार्च 1955 को पेंटोकोस्टल मंत्री के घर हुआ था। पेशे से गायनेकोलॉजिस्ट डेनिस 9 भाई-बहनों में तीसरे नंबर के हैं। उन्होंने बुकावू के पनजी अस्पताल में काफी काम किया है। यहां वह उन महिलाओं का इलाज करते थे जिनके साथ सुरक्षाबलों ने बलात्कार या समूहिक दुष्कर्म किया होता था। दूसरे कांगों युद्ध के बाद उन्होंने ऐसी हजारों पीड़िताओं का इलाज किया है। वह 18 घंटे के दौरान लगभग 10 पीड़िताओं की सर्जरी किया करते थे। द ग्लोब एंड मॉल के अनुसार मुक्वेगे बलात्कार की चोटों को ठीक करने के लिए दुनिया के अग्रणी विशेषज्ञ हैं।

विज्ञापन

जानें कौन हैं नादिया मुराद

Know who is Nobel Peace Prize winner denis mukwege and his partner nadia murad
nadia murad

नादिया मुराद बसी ताहा का जन्म इराक के कोजो में 1993 में हुआ था। वह इराक की यजीदी मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं। उन्हे आईएसआईएस ने अगवा करके तीन सालों तक बंधक बनाकर रखा था। मुराद नादिया अभियान की संस्थापक हैं। यह संस्था उन महिलाओं और बच्चों की मदद करती है जो नरसंहार, सामूहिक अत्याचार और मानव तस्करी के पीड़ित होते हैं। संस्था उन्हें अपनी जिंदगी दोबारा जीने और उन बुरी यादों से उबरने में मदद करती है।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed