फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   know the reaction of different party leaders on Karnataka assembly election result

कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों पर प्रधानमंत्री समेत अन्य नेताओं ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Wed, 16 May 2018 02:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Wed, 16 May 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
know the reaction of different party leaders on Karnataka assembly election result

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सौ से ज्यादा सीटें लेकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा वहां सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं 78 सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी और जेडीएस से हाथ मिला लिया। हालांकि पार्टियों की किस्मत की चाबी अब राज्यपाल वजुभाई वाला के हाथों में है। चलिए आपको बताते हैं नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कांग्रेस, बीजेपी और अन्य पार्टी के नेताओं ने क्या प्रतिक्रिया दी...

विज्ञापन


'मैं भाजपा के विकास के मुद्दे को समर्थन देने और बीजेपी को चुनाव में राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए कर्नाटक के भाईयों और बहनों को धन्यवाद देता हूं।' 'मैं पार्टी के उन कार्यकर्ताओं को सेल्यूट करता हूं, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी के लिए दिन रात मेहनत से काम किया।' 
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 


‘कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजे के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष का प्रचार शानदार और सकारात्मक था। राज्य में चुनाव पर जातिगत समीकरण का असर पड़ा है। भाजपा को सत्ता विरोधी लहर का लाभ मिला है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

- विरप्पा मोइली (वरिष्ठ कांग्रेस नेता)

‘जनता ने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को चुना है। जनादेश कांग्रेस मुक्त का है। गठबंधन पर हम हाईकमान से बात करेंगे। कांग्रेस पिछले दरवाजे से सत्ता चाहती है।’ 
- येदियुरप्पा (भाजपा के सीएम उम्मीदवार)

ममता बनर्जी ने दी बधाई

know the reaction of different party leaders on Karnataka assembly election result

‘कर्नाटक विधानसभा में जीत हासिल करने वालों को बधाई, जो हारे हैं वो पुन: संघर्ष करें। यदि जनता दल (सेक्युलर) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा गया होता तो नतीजे इसके बहुत उलट होते।’
- ममता बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल) 

‘कर्नाटक में कांग्रेस अच्छी स्थिति में थी और सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी कोई लहर नहीं थी। इस संदर्भ में भाजपा की जीत अविश्वसनीय है। लोगों के मन में कुछ और चल रहा था जबकि नतीजे कुछ और हैं।’
- जयंत पाटिल (महाराष्ट्र राकांपा अध्यक्ष)

‘कर्नाटक के चुनाव नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस के लिए अब भी समय बचा है कि वह अपनी पार्टी का नाम इंडियन नेशनल कांग्रेस के स्थान पर बदलते हुए कांग्रेस पीएमपी (कांग्रेस- पंजाब, मिजोरम, पुडुचेरी) रख दे।’
- शिवराज सिंह चौहान (मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश)

‘तुम भी, कर्नाटक! कृपया इस ट्वीट को भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें। यदि मैं जीता तो यह मेरा करिश्मा और कड़ी मेहनत थी और यदि हारता हूं तो इसके लिए ईवीएम जिम्मेदार है।’
- उमर अब्दुल्ला (पूर्व मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर)

‘भाजपा उपचुनाव हार रही है लेकिन विधानसभा चुनाव जीत रही है। यह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की जीत है। यदि आपको (भाजपा) खुद पर भरोसा है तो एक बार मतपत्र के जरिए चुनाव कराकर दिखाएं।’
- उद्धव ठाकरे (शिवसेना प्रमुख)

पासवान ने कहा देश कांग्रेस मुक्त भारत की ओर

know the reaction of different party leaders on Karnataka assembly election result

‘कर्नाटक के नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति जनता के स्नेह और उनके कार्यों के लिए जनसमर्थन के परिचायक हैं।’
- रविशंकर प्रसाद (केंद्रीय मंत्री)

‘भाजपा के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। लोगों ने कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति एवं ध्रुवीकरण के प्रयासों को विफल कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया विकास का आह्वान विजयी हुआ है।’
- निर्मला सीतारमण (रक्षा मंत्री)

‘कर्नाटक में लोगों ने भाजपा को जनादेश दिया है और सत्तारूढ़ कांग्रेस को नकार दिया है। देश कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा है।’
- राम विलास पासवान (लोजपा प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री)

‘कर्नाटक में भाजपा इस वजह से जीती क्योंकि यह आम लोगों की पार्टी है जबकि कांग्रेस परिवार आधारित पार्टी है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति की जीत है।’ 
- प्रकाश जावडे़कर (केंद्रीय मंत्री)
 
‘भाजपा के लिए यह जश्न का मौका है। इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अथक और ईमानदार कोशिशों को जाता है।’
- ओ. पन्नीरसेल्वम (उप मुख्यमंत्री तमिलनाडु)

‘कर्नाटक चुनाव के नतीजों ने भाजपा और एनडीए के लिए 2019 के आम चुनावों में बड़ी जीत के लिए मार्ग प्रशस्त किया है।’
- देवेंद्र फडणवीस (मुख्यमंत्री महाराष्ट्र)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed