फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Know the rank of India in henley passport index 2019 list

पासपोर्ट इंडेक्स की सूची में इस साल टॉप पर जापान, भारत को मिला ये स्थान

Mon, 08 Jul 2019 10:02 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 08 Jul 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
Know the rank of India in henley passport index 2019 list
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : shutterstock

दुनिया के विभिन्न देशों के पासपोर्ट कितने ताकतवर हैं इस बात का पता इनकी रैंकिंग से चलता है। इस साल हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2019 की सूची में टॉप पर जापान और सिंगापुर रहे हैं। यानी जापान और सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे ताकतवर है। वहीं अगर भारत की बात करें तो इसमें भारत को 86वां स्थान मिला है।

विज्ञापन


जिस देश के पासपोर्ट से बिना वीजा सबसे अधिक देशों में आने-जाने की छूट होती है, उसे ही सबसे ताकतवर वीजा माना जाता है। इस सूची में 199 देशों को शामिल किया गया है। दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों की सूची कुछ इस प्रकार है-

विज्ञापन
  • पहला स्थान- जापान, सिंगापुर
  • दूसरा स्थान- फिनलैंड, जर्मनी, दक्षिण कोरिया 
  • तीसरा स्थान- डेनमार्क, इटली, लक्जमबर्ग 
  • चौथा स्थान- फ्रांस, स्पेन, स्वीडन 
  • पांचवां स्थान- ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड्स, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड 
  • छठा स्थान- बेल्जियम, ग्रीस, आयरलैंड, कनाडा, ब्रिटेन, अमेरिका 
  • सातवां स्थान- माल्टा 
  • आठवां स्थान- चेक गणराज्य 
  • नौवां स्थान- ऑस्ट्रेलिया, आइसलैंड, लिथुआनिया, न्यूजीलैंड 
  • दसवां स्थान- लात्विया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया

 

पाकिस्तान से कितना आगे भारत

पासपोर्ट की ताकत बताने वाले इस इंडेक्स में भारत पाकिस्तान से 20 रैंक आगे है। भारत साल की शुरुआत में 79वें स्थान पर था, लेकिन अब 86वें नंबर पर है। भारत का मोबिलिटी स्कोर 58 है। पाकिस्तान की रैंकिंग 106 और मोबिलिटी स्कोर 30 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed