Quad: 'मोदी और शिंजो आबे 'क्वाड' के जनक, दुनिया को उनका आभार जताना चाहिए'...बोले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम
टोनी एबॉट ने कहा, आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दोनों ही ऐसे एशियाई नेता हैं, जिन्होंने क्वाड की स्थापना के लिए पहल की। इस दौरान उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों पर भी अपने विचार रखे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत दौरे पर पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे और प्रधानमंत्री मोदी को 'क्वाड' का जनक बताया। उन्होंने कहा, नाटो की स्थापना के बाद 'क्वाड' वैश्विक विकास के लिए दूसरा सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक प्रयास है। इसके लिए दुनिया को प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो आबे का आभार जताना चाहिए।
टोनी एबॉट ने कहा, आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दोनों ही ऐसे एशियाई नेता हैं, जिन्होंने क्वाड की स्थापना के लिए पहल की। इस दौरान उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों पर भी अपने विचार रखे। एबॉट ने कहा, दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ECTA) समय के साथ और मजबूत होता जा रहा है। इस समझौते को हमने पिछले साल अंतिम रूप दिया था, यह नई ताकत का प्रतीक है। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलियाई मंत्रियों का एक काफिला पिछले कुछ सप्ताह से दिल्ली में है और अगले सप्ताह प्रधानमंत्री भी भारत आ रहे हैं। यह दोनों देशों के बीच रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें - Quad Meeting: '21वीं सदी में हिंद प्रशांत क्षेत्र दुनिया की दिशा तय करेगा', बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात
टोनी एबॉट ने शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 'भाजपा को जानो' (Know BJP initiative) पहल के तहत भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कैंपेन और रणनीति के बारे में जाना। इसके अलावा नड्डा ने उन्हें पार्टी की संगठनात्मक संरचना की भी जानकारी दी।गौरतलब है कि टोनी एबॉट 2013 से 2015 तक ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री थे। 'भाजपा को जानों' अभियान के तहत पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भाजपा की अब तक की यात्रा के बारे में जाना। इतना ही नहीं इस दौरान, भाजपा अध्यक्ष ने राष्ट्र निर्माण में पार्टी और भाजपा सरकारों के संघर्षों, योगदान के बारे में भी विस्तार से बताया।
यह भी पढ़ें- Quad Meeting: दिल्ली में हुई क्वाड बैठक से चीन को लगी मिर्ची, कहा- बातचीत का मकसद शांति और विकास हो
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने 'Know BJP' अभियान बीते साल अप्रैल में भाजपा प्रमुख द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस पर शुरू की गई थी। 'भाजपा को जानो' कार्यक्रम के तहत, नड्डा विदेशी दूतों को अपनी पार्टी के बारे में जानकारी देते हैं। उन्हें पूर्ववर्ती जनसंघ के 1951 से लेकर भाजपा के गठन तक की यात्रा पर एक लघु वृत्तचित्र भी दिखाया जाता है। इसके तहत पार्टी द्वारा विभिन्न देशों के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ दुनिया को अपनी विचारधारा और कार्यप्रणाली के बारे में बताने का भाजपा का प्रयास है।