{"_id":"635e01de0fc460178d762767","slug":"know-about-major-horrific-accidents-after-south-korea-halloween-stampede-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूह कंपाने वाली घटनाएं: सियोल तो बानगी भर है, इस सुरंग के अंदर भगदड़ में मरे थे 1426 लोग, डरा देंगे ये हादसे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रूह कंपाने वाली घटनाएं: सियोल तो बानगी भर है, इस सुरंग के अंदर भगदड़ में मरे थे 1426 लोग, डरा देंगे ये हादसे
Sun, 30 Oct 2022 11:20 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:20 AM IST
सार
प्रशासनिक लापरवाही के चलते भगदड़ की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें भारत से लेकर विदेशों तक हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सऊदी अरब में तो इसी प्रकार की ऐसी एक घटना में करीब 1500 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
दुनिया में हुए दर्दनाक हादसे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन उत्सव के दौरान मची भगदड़ में अब तक 151 लोगों की मौत का पता चला है। नाइटलाइफ इलाके में हुई इस घटना के बाद संकरी गलियों से लगातार लोगों के शव निकाले जा रहे हैं। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। वहीं इस घटना में 82 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रूह कंपा देने वाली यह घटना दुनिया में पहली नहीं है। इससे पहले भी ज्यादा भीड़ और प्रशासनिक लापरवाही के चलते भगदड़ की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें भारत से लेकर विदेशों तक हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सऊदी अरब में तो इसी प्रकार की ऐसी एक घटना में करीब 1500 लोगों की मौत हो गई थी। आइए, जानते हैं ऐसे ही कुछ बड़े हादसों के बारे में...
विज्ञापन
- सऊदी अरब के मक्का में अल-मुईसेम सुरंग के अंदर भगदड़ मच गई थी। यह काफी बड़ा हादसा था, जिसमें 1426 लोगों की मौत हो गई थी। घटना जुलाई, 1990 की है।
- सऊदी अरब में अप्रैल, 1998 में हज के दौरान अचानक से भगदड़ मच गई। इस घटना में 119 मुस्लिम तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी।
- अफ्रीका के घाना में मई, 2001 में एक फुटबॉल स्टेडियम में ऐसा ही हादसा हुआ था। यहां मची अफरातफरी में 126 लोग मारे गए थे।
- सऊदी अरब में ही जमारात ब्रिज के पास फरवरी, 2004 में पत्थरबाजी हुई थी। इसके बाद यहां भगदड़ मच गई, इसमें 251 मुस्लिम तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी।
- भारत के महाराष्ट्र में एक मंदिर में मची भगदड़ में 265 लोगों की मौत हो गई थी। घटना, जनवरी, 2005 की है।
- इराक में टाइग्रिस नदी के पुल के पास अगस्त, 2005 में आत्मघाती हमलावर की अफवाह फैल गई। देखते ही देखते पूरे इलाके में भगदड़ मच गई, जिसमें 1005 लोगों की मौत हुई थी।
- भारत के हिमाचल प्रदेश में नैना देवी मंदिर में भूस्खलन की अफवाह के बाद तीर्थयात्रियों में भगदड़ मच गई। इस हादसे में 145 लोगों की मौत हुई थी। घटना अगस्त, 2008 की है।
- सितंबर, 2008 में भारत के जोधपुर में चामुंडा मंदिर में ऐसी ही घटना में 147 लोगों की मौत हुई थी।
- जर्मनी के डुईसबर्ग में जुलाई, 2010 में लव परेड टेक्नो म्यूजिक फेस्टिवल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हुई थी। इसमें 342 लोग घायल भी हुए थे।
- जनवरी, 2013 में ब्राजील के सांता मारिया में नाइट क्लब में आग लगने से भगदड़ में 230 लोगों की मौत हुई थी।
- सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान सितंबर, 2015 में भगदड़ मचने से 717 लोगों की मौत हो गई थी।
- जनवरी, 2022 में कश्मीर में माता वैष्णो मंदिर में भगदड़ मच गई। इसमें 12 हिंदू तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी।
- इंडोनेशिया के एक फुटबॉल स्टेडियम में हाल ही में मची भगदड़ में 125 लोगों की मौत हुई थी। यह घटना, अक्तूबर 2022 की है।
विज्ञापन