{"_id":"5b51c9954f1c1bc57a8b568f","slug":"km-joseph-to-be-appointed-to-the-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए कॉलेजियम ने फिर भेजा केंद्र सरकार को केएम जोसेफ का नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए कॉलेजियम ने फिर भेजा केंद्र सरकार को केएम जोसेफ का नाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Jul 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजियम ने एकबार फिर उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के एम जोसेफ की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति की सिफारिश केंद्र सरकार के पास भेजी है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले केन्द्र ने 26 अप्रैल को न्यायमूर्ति के एम जोसेफ को पदोन्नति देने संबंधी सिफारिश की फाइल पुनर्विचार के लिये कोलेजियम को यह कहते हुये लौटा दी थी कि यह प्रस्ताव शीर्ष अदालत के मानदंडों के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
Supreme Court Collegium reiterates the name of Uttarakhand HC Chief Justice KM Joseph to be appointed to the Supreme Court.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 20, 2018
यही नहीं, सरकार ने फाइल लौटाते हुये उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति जोसेफ की वरिष्ठता पर भी सवाल उठाये थे। जिसके बाद इसपर काफी विवाद भी हुआ था।
बता दें कि जोसेफ की शीर्ष अदालत में संभावित पदोन्नति बीते काफी समय से रूकी हुई है। क्योंकि बीते दिनों न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कोलेजियम में न्यायमूर्ति ए के सीकरी शामिल किए गए थे जबकि माना जा रहा था कि जोसेफ को चेलमेश्वर के सेवानिवृत्त होने के बाद शामिल किया जाएगा।