{"_id":"610861463551c550a276aeab","slug":"kite-fell-in-parliament-during-monsoon-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद: मानसून सत्र में गिरी कटी पतंग और भवन परिसर में मच गया हड़कंप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद: मानसून सत्र में गिरी कटी पतंग और भवन परिसर में मच गया हड़कंप
Tue, 03 Aug 2021 02:49 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:49 AM IST
सार
- एनएसजी ने आधे घंटे की सघन जांच के बाद ली राहत की सांस
- दोपहर करीब 12:45 बजे एक पतंग कट कर संसद भवन परिसर में गिरी
- किसान आंदोलन के चलते संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था पहले की तुलना में बहुत ज्यादा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन के महीने में पतंगबाजी कोई नई बात नहीं है। हालांकि इस पतंगबाजी ने मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते के पहले दिन संसद भवन परिसर में हड़कंप मचा दिया।
विज्ञापन
एनएसजी ने संसद भवन के एक हिस्से को अपनी जद में ले लिया और स्निफर डॉग भी बुला लिए गए। हालांकि आधे घंटे की सघन जांच के बाद जब पता चला कि कटी पतंग सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है तब सबने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
दोपहर करीब 12:45 बजे एक पतंग कट कर संसद भवन परिसर में स्थित आम्बेडकर प्रतिमा के पास गिरी थी। हाल ही में ड्रोन के माध्यम से हमला करने का नया ट्रेंड आया है। पतंग के कट कर गिरने के बाद संसद भवन की सुरक्षा में लगी सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर थी।
विज्ञापन
वैसे भी मॉनसून सत्र के दौरान किसान आंदोलन के चलते संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था पहले की तुलना में बहुत ज्यादा बढ़ा दी गई है। संसद भवन के बाहर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों का जमावड़ा है। संसद के अंदर वॉच एंड वार्ड के साथ एनएसजी को सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है।