फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kisan agitation: both talk to the government and the road movement will continue

किसान आंदोलन : सरकार से बात और सड़क पर आंदोलन दोनों जारी रखेंगे

Tue, 09 Feb 2021 10:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 09 Feb 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Kisan agitation: both talk to the government and the road movement will continue
kisan andolan, file photo - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंदोलन खत्म करने की अपील और बातचीत के लिए निमंत्रण देने के बाद किसान संगठन भी पुन: चर्चा शुरू करने के लिए आगे आए हैं। इन  संगठनों का कहना है कि सरकार बातचीत के अगले दौर की तारीख तय करे। 

विज्ञापन


इसके साथ ही आंदोलनकारी किसान संगठनों ने ये भी चेतावनी दी है कि हमारी सरकार से वार्ता जरुर चलती रहेगी, लेकिन हम सड़कों पर हर सप्ताह आंदोलन भी करते रहेंगे। सरकार के साथ किसान संगठन किन मुद्दों पर चर्चा करेंगे, इसे लेकर बुधवार को बैठक कर रणनीति तय करेंगे।  
विज्ञापन


आज बैठक में तय करेंगे रणनीति
किसान नेता हन्नान मौला ने बताया कि, बुधवार को सभी किसान संगठनों की बैठक होगी। इसमें आगे सरकार से कब बात करना है? किन मुद्दों पर चर्चा करना है? इस पर विचार होगा। इसके बाद हम सरकार को अपनी मांगें बता देंगे, लेकिन इस दौरान हमारा सड़कों पर आंदोलन भी जारी रहेगा। हर सप्ताह हम आंदोलन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का प्रस्ताव आए तो करेंगे बात
कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, सरकार पहले भी कई बार कह चुकी है कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं। जैसे ही किसानों की तरफ से चर्चा का कोई प्रस्ताव आता है तो हम लोग एक तारीख कर बैठक करेंगे। उम्मीद है कि इस बैठक में सकारात्मक नतीजा निकल सकता है।


किसान संगठन अब बैकफुट पर
लंबे खींचते आंदोलन और प्रदर्शन स्थल पर भीड़ कम होते देख किसान संगठन भी अब बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। पीएम की अपील के बाद किसान संगठन अब नए सिरे से सरकार से चर्चा करेंगे। इस बैठक में सरकार फिर से अपने पुराने प्रस्ताव को दोहरा सकती हैं। वहीं किसान संगठन एमसएपी की गारंटी व अन्य कृषि कानूनों को लेकर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed