फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kirti Azad said that members on social media does not make any party number one

भाजपा से 'आजाद' हुए कीर्ति की नसीहत, सोशल मीडिया पर सदस्यों की संख्या से पार्टी नंबर एक नहीं बनती

Mon, 18 Feb 2019 09:40 PM IST
संदीप भट्ट डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 18 Feb 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
Kirti Azad said that members on social media does not make any party number one

लोकसभा चुनाव निकट आ रहा है। ऐसे में राजनीतिक दल एक-दूसरे पर कोई न कोई ऐसा शब्द बाण चलाते हैं कि वह चर्चा का विषय बन जाता है। सोमवार को भाजपा नेता कीर्ति आजाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने प्रेसवार्ता में जमकर मोदी सरकार और भाजपा पर हमला बोला। इस मौके पर वे भाजपा को एक नसीहत देना नहीं भूले। 

विज्ञापन


कीर्ति ने कहा, सोशल मीडिया पर बैठ कर मैंबर बना लेने से कोई पार्टी एक नंबर की नहीं बन जाती है। ये सारी चीजें मुझे कचोटती रहीं, खासतौर पर जब मैं अपने क्षेत्र में जाता हूं। लोग मुझसे पूछते हैं, काम क्या हुआ है। इन सभी चीजों को देखकर जब मैंने देखा कि यहां केवल जुमले चल रहे हैं, तो मैंने कांग्रेस में वापसी करने का फैसला किया।
विज्ञापन


राफेल पर कीर्ति आजाद ने कहा, इसमें कोई शक नहीं है कि यह एक मुद्दा है। भाजपा के सांसद भी इस पर शंका करते हैं कि राफेल के अंदर बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। वह सरकार जनता को क्या सच बोलेगी, जो सरकार सुप्रीम कोर्ट में झूठे शपथ पत्र देती हो। अभी इन्होंने सीएजी की रिपोर्ट दी है। इन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में कह दिया कि सीएजी रिपोर्ट दे दी गई और पीएसी ने वह देख ली है। जो उच्चतम न्यायालय के सामने झूठ बोल सकता है, वह आम जनता को बेवकूफ बनाने में कितना माहिर है, इसका अंदाजा लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद ने कहा, पुलवामा में जवानों की शहादत के बाद जगह-जगह पर मोदी शिलान्यास कर रहे हैं। कम से कम उन जुमलों के बारे में भी कुछ वक्तव्य अवश्य दें, जिससे लोगों को नौकरियों के बारे में पता लग सके। काला धन कितना बाहर निकला है, इस बाबत मोदी कुछ नहीं बताते। गंगा साफ कितनी हुई, स्मार्ट सिटीज का क्या हुआ, मोदी ऐसी बातों का जवाब नहीं देते।


‘स्टैंड अप इंडिया’, ‘स्टार्ट अप इंडिया’ नाम बहुत सुने हमने, लेकिन केवल घपले हुए हैं। मुझे आज भी याद है, जिस समय मोदी ने कहा था कि मैं अगर सौ दिन में सरकार बनने के बाद कालाधन नहीं लेकर आया तो सौ दिन में आप मुझे चौक पर खड़ा करके कुछ भी करना। आज पांच साल पूरे हो चुके हैं, कहीं कुछ नहीं हुआ। आज भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। पार्टी में किसी की नहीं सुनी जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed