फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kirit Somaiya filed complaint with Election Commission on controversial remarks of Congress leader Bhai Jagtap

Politics: 'भाई जगताप का बयान चुनाव आयोग का अपमान...यह बर्दाश्त नहीं'; कांग्रेस नेता को भाजपा का करारा जवाब

Sat, 30 Nov 2024 11:25 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 30 Nov 2024 11:25 AM IST
सार

चुनाव आयोग के लिए कांग्रेस नेता भाई जगताप की विवादित टिप्पणी पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव आयोग को लिखा है और मुंबई पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत भी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Kirit Somaiya filed complaint with Election Commission on controversial remarks of Congress leader Bhai Jagtap
भाजपा नेता किरीट सोमैया - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता भाई जगताप की चुनाव आयोग पर की गई विवादित टिप्पणी पर बहस छिड़ गई है। उनके बयान पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने पलटवार किया है। किरीट सोमैया ने कहा कि मैंने चुनाव आयोग को इस बारे में पत्र लिखा है। उन्होंने भाई जगताप के बयान को चुनाव आयोग का अपमान करार दिया और कहा इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता भाई जगताप ने ईवीएम पर सवाल खड़े करते हुए चुनाव आयोग को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अगर कोई ईवीएम पर शक करता है तो उसका जवाब दिया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा ने किया पलटवार
चुनाव आयोग के लिए कांग्रेस नेता भाई जगताप की विवादित टिप्पणी पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव आयोग को लिखा है और मुंबई पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत भी दर्ज कराई है। इस तरह का बयान, चुनाव आयोग का अपमान है, जोकि एक संवैधानिक संस्था है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पिछले दो दिनों में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) हर कोई ईवीएम और चुनाव आयोग पर निशाना साध रहा है। क्योकि हर कोई आगामी बीएमसी के चुनावों के परिणामों को लेकर डर रहा है। 
विज्ञापन


भाई जगताप ने चुनाव आयोग पर दिया था विवादित बयान
कांग्रेस नेता ने गुरुवार को चुनाव आयोग को लेकर विवादित बयान भी दिया था। महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों पर उन्होंने कहा था, चुनाव आयोग तो कुत्ता है, जो नरेंद्र मोदी के बंगले के बाहर बैठता है। हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बनाई गई एजेंसियां नरेंद्र मोदी के दबाव में कठपुतली बन गई हैं। ये एजेंसिया हमारे लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए थीं, दुर्भाग्यवश अब उनका गलत इस्तेमाल हो रहा है। महाराष्ट्र और देशभर में हो रही घटनाएं दिखाती हैं कि किस प्रकार से व्यवस्था में हेराफेरी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और क्या बोले थे भाई जगताप
भाई जगताप ने गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अगर कोई ईवीएम पर शक करता है तो उसका जवाब दिया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई थीं और अप्रैल 2024 में कोर्ट ने फैसला दिया था कि वीवीपैट स्लिप की गिनती की जानी चाहिए। याचिका में 50 फीसदी वीपीपैट स्लिप की गिनती की मांग की गई थी, लेकिन शीर्ष कोर्ट ने इसे 5 फीसदी की बात की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 


'मतपत्र की बात करते थे मोदी-आडवाणी'
उन्होंने आगे कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए मत पत्र की बात की थी, तो अब क्या हुआ? इसी तरह (भाजपा के वरिष्ठ नेता) लाल कृष्ण आडवाणी ने भी यही बात कही थी। वे आरोप लगा रहे हैं कि हम यह मुद्दा केवल इसलिए उठा रहे हैं, क्योंकि महाराष्ट्र चुनाव हार गए। लेकिन आप भी तब यही बात करते थे। जगताप ने कहा, अगर ईवीएम में कोई गड़बड़ी है तो इसकी जांच होनी चाहिए और सुधार किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को सही प्रणाली में भरोसा हो। हमें मतपत्रों से वोट डालने में कोई समस्या नहीं है, क्योंकि हम अपना मतपत्र खुद देखते हैं। उस पर मुहर लगाते हैं और उसे जमा करते हैं। इस तरह छेड़छाड़ का कोई सवाल ही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed