फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kirit somaiya attack on bmc and Mumbai civic body for not revealing actual data of corona virus

बृहन्मुंबई महानगरपालिका छुपा रही कोविड-19 से होने वाली मृत्यु के आंकड़े - किरीट सोमैया

Fri, 31 Jul 2020 02:39 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 31 Jul 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
kirit somaiya attack on bmc and Mumbai civic body for not revealing actual data of corona virus
भाजपा नेता किरीट सोमैया - फोटो : File

कोरोना वायरस से हो रहे संक्रमण के आंकड़ों को लेकर पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने बीएमसी पर मृत्यु के आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाया है और कहा है ये सरकार सही आंकड़े जनता के सामने नहीं ला रही है। किरीट सोमैया ने कोरोना को नियंत्रित करने में महानगरपालिका को पूरी तरह से असफल बताया है।

विज्ञापन



सोमैया ने एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में इस बात का खुलासा किया। जब उनसे पूछा गया कि मुंबई महानगरपालिका ने धारावी जैसे झुग्गी क्षेत्र में कोरोना को नियंत्रित करने में सफलता भी पाई है। तो उन्होंने कहा कि मुंबई में बड़ी आबादी कोरोना से संक्रमित है लेकिन प्रशासन सही आंकड़े सबके सामने नहीं रख रहा है।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि राज्य सरकार और बीएमसी कोविड-19 से मरने वालों मरीजों की संख्या को छिपाने की कोशिश कर रही है। सही आंकड़े ना होने पर आम जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महानगरपालिका के आयुक्त ने भी अपने पद की जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वहन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरीट का आरोप है कि मुंबई में कोरोना के संक्रमित मामले भी ज्यादा हैं और यहां होने वाली मौतों का आंकड़ा भी ज्यादा है। महानगरपालिका और राज्य सरकार की असफलता के कारण कई बेगुनाह लोगों और पुलिसकर्मियों को कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गंवानी पड़ी है।

एक और सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, 'मैंने पूरी लगन और निष्ठा के साथ भारतीय जनता पार्टी की सेवा की है।' उन्होंने कहा कि वो चट्टान की तरह पार्टी के साथ हमेशा खड़े रहे, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है और कई प्रमाण जनता के सामने रखे हैं। 


किरीट सोमैया ने कहा कि मुंबई में प्रशासन उचित तरीके से काम नहीं कर रहा है बल्कि लोगों को गलत आंकड़े देकर भटका रहे हैं। किरीट ने कहा कि मुंबई, मीरा रोड, भयंदर, विरार, ठाणे के क्षेत्र के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed