फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kirit Pradyot Deb Barman resigns as President of Tripura Congress

त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युत किशोर के इस्तीफे के बाद उपाध्यक्ष समेत नौ लोगों ने छोड़ी पार्टी

Wed, 25 Sep 2019 11:54 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: आसिम खान Updated Wed, 25 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kirit Pradyot Deb Barman resigns as President of Tripura Congress
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

त्रिपुरा कांग्रेस के उपाध्यक्ष समेत नौ नेताओं ने राज्य इकाई के प्रमुख प्रद्युत किशोर देबबर्मन के इस्तीफे के समर्थन में बुधवार को पार्टी छोड़ दी। प्रद्युत किशोर देबबर्मन (41) ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा था कि पार्टी आलाकमान ने एनआरसी पर उनके विचार को लेकर पार्टी के एक वर्ग से समझौता करने के लिये कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

विज्ञापन


प्रद्युत ने कहा था, 'आलाकमान ने मुझे एनआरसी के लिए त्रिपुरा में दायर एक याचिका वापस लेने के लिए भी कहा था, लेकिन मैं राजी नहीं हुआ।' बता दें कि देबबर्मा भी उन नौ नेताओं में शमिल हैं, जिन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया, 'महाराजा प्रद्युत को पार्टी से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि उन्होंने एनआरसी लागू करने की मांग थी की और भ्रष्ट नेताओं के एक वर्ग के साथ समझौता करने से इनकार कर दिया था।' बैठक में मौजूद रहे नेताओं में पार्टी महासचिव दिनेश देबबर्मा और राज्य इकाई के उपाध्यक्ष सचिंद्र देबबर्मा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed