फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kiren Rijiju expressed displeasure over opposition behavior in Parliament country will never forgive this

Parliament: 'देश शर्मिंदा, महापुरुषों का अपमान अस्वीकार्य', संसद में विपक्ष के व्यवहार पर बिफरे किरेन रिजिजू

Wed, 28 Jan 2026 05:18 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 28 Jan 2026 05:18 PM IST
सार

संसद के संयुक्त सत्र में विपक्ष के हंगामे को लेकर देश की सियासत में गर्माहट तेज हो गई है।संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने विपक्ष के इस व्यवहार की कड़े शब्दों में आलोचना की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कारण देश शर्मिंदगी महसूस कर रहा है।

विज्ञापन
Kiren Rijiju expressed displeasure over opposition behavior in Parliament country will never forgive this
केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

संसद के संयुक्त सत्र में बुधवार को विपक्ष के हंगामे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं और महापुरुषों की जयंती पर विपक्ष के विरोध ने सांसद और जनता दोनों को चौंका दिया। ऐसे में अब संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने इस पूरे मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही विपक्ष के व्यवहार की कड़े शब्दों में आलोचना भी की है। रिजिजू ने कहा कि विपक्ष के कारण देश शर्मिंदगी महसूस कर रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संबोधित कर रही थीं, तब विपक्ष ने जो व्यवहार किया, उससे देश शर्मिंदा हुआ। देश कांग्रेस और उसके सहयोगियों को कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान विपक्ष ने कई महत्वपूर्ण अवसरों पर हंगामा किया।
विज्ञापन


संसद में विपक्ष का हंगामा
रिजिजू ने आगे बताया कि संसद में जब 'वंदे मातरम्' के 150 साल पूरे होने का जिक्र हुआ और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि दी जा रही थी, तब विपक्ष ने हंगामा किया। जब गुरु तेगबहादुर जी के 350वें शहादत दिवस का जिक्र हुआ, विपक्ष ने हंगामा किया। रिजिजू ने आगे कहा कि जब बाबा साहेब आंबेडकर की 150वीं जयंती पर भी हंगामा हुआ। भारत रत्न भूपेन हजारा का शताब्दी समारोह मनाया जा रहा था, तब भी हंगामा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- अजित पवार विमान हादसा: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, फूट-फूट कर रोईं सुप्रिया सुले और पत्नी सुनेत्रा; Video

बड़े व्यक्तित्वों का अपमान- रिजिजू
इसके साथ ही आगे रिजिजू ने इस बात पर भी जोर दिया कि ये सभी अवसर देश और समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि संसद में राष्ट्रपति के संबोधन के समय विरोध करने से बड़े व्यक्तित्वों का अपमान होता है।


उन्होंने आगे कहा कि मैं खुद का अपमान सह सकता हूं, लेकिन गुरु तेगबहादुर, भूपेन हजारा, सरदार पटेल और वंदे मातरम् जैसे महापुरुषों का अपमान देश कभी माफ नहीं करेगा। राजनीति किसी भी चीज में की जा सकती है, लेकिन इन मामलों में राजनीति देश को स्वीकार नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:- बारामती में आखिर हुआ क्या?: लैंडिंग के दूसरे प्रयास में हुआ हादसा, तीन साल में VSR एविएशन का दूसरा प्लेन क्रैश

संसद में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन
गौरतलब है कि इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को बजट सत्र 2026-27 के पहले दिन संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उन्होंने सरकार के दृष्टिकोण में सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और विकसित भारत के लक्ष्य पर प्रकाश डाला। दोनों सदन दोपहर में स्थगित हो गए और कल सुबह 11 बजे फिर बैठक होगी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed