फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kiren Rijiju at the 12th Convocation of Tamil Nadu Dr Ambedkar Law University in Chennai

Tamil Nadu: भारतीय न्याय प्रणाली में स्थानीय भाषाओं को भी प्राथमिकता मिले, तमिलनाडु में बोले किरण रिजिजू

Fri, 02 Dec 2022 12:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 02 Dec 2022 12:33 PM IST
सार

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि निचली अदालतों और हाईकोर्टों में  क्षेत्रीय और स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मातृभाषा को अंग्रेजी से कम नहीं मानना चाहिए।

विज्ञापन
Kiren Rijiju at the 12th Convocation of Tamil Nadu Dr Ambedkar Law University in Chennai
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू आज तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में  डॉ. अम्बेडकर लॉ यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने यहां छात्रों को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में सबसे पहले उन्होंने दीक्षांत समारोह में कानून की डिग्री प्राप्त कर रहे छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय न्यायालयों और कानूनी प्रणाली की पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों में क्षेत्रीय भाषाएं होनी चाहिए। मैंने मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीशों, उच्च न्यायालयों के सभी मुख्य न्यायाधीशों से बात की है कि भविष्य में हमें स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए।

विज्ञापन


किरण रिजिजू ने लंबित मामलों पर जताई थी चिंता
बता दें कि इससे पहले 29 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कानून मंत्री किरण रिजिजू ने  कहा था कि सुप्रीम कोर्ट में 70,000 मामले लंबित हैं, उच्च न्यायालयों में लगभग 70 लाख और बाकी निचली न्यायपालिका में हैं। निचली न्यायपालिका में लंबित मामले हमारे ध्यान का केंद्र होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों को प्रभावी ढंग से निपटाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed