फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kiren rijiju asks Congress to apologise for allegedly circulating fake AI video on China Act of betrayal

'यह एक विश्वासघाती कृत्य है': कांग्रेस पर क्यों भड़के केंद्रीय मंत्री रिजिजू? बोले- देश से माफी मांगे पार्टी

Tue, 27 Oct 2026 05:43 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Tue, 27 Oct 2026 05:43 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर चीन से जुड़े एक 'फर्जी एआई वीडियो' को सोशल मीडिया पर फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे 'विश्वासघात' बताते हुए कांग्रेस पार्टी से देश से माफी मांगने की मांग की है।

विज्ञापन
kiren rijiju asks Congress to apologise for allegedly circulating fake AI video on China Act of betrayal
किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर देश के खिलाफ 'दुश्मन के दुर्भावनापूर्ण प्रचार' का खुलेआम समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा चीन से जुड़ा एक 'फर्जी एआई वीडियो' फैलाना 'विश्वासघात' है और यह दुश्मनों के घिनौने कृत्यों के बराबर है। अरुणाचल प्रदेश से सांसद रिजिजू ने कांग्रेस से उस फर्जी एआई वीडियो को फैलाने के लिए माफी की मांग की, जिसमें एक वरिष्ठ सेना अधिकारी के हवाले से दावा किया गया था कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: शशि थरूर बोले- सभी मतभेद आपसी सहमति से सुलझे, कांग्रेस की रैली पर क्या कहा?
विज्ञापन


उन्होंने बिहार के एक कांग्रेस नेता द्वारा एक्स हैंडल पर इस वीडियो को पोस्ट किए जाने को विश्वासघात करार दिया। केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी कांग्रेस पार्टी भारत के दुश्मनों की ओर से एक घटिया अभियान चला रही है। सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में रिजिजू ने कहा, 'भारतीय सेना की छवि खराब करने के लिए फर्जी एआई वीडियो फैलाने पर कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए। यह एक विश्वासघाती कृत्य है और हमारे दुश्मनों के घिनौने कामों के बराबर है। कांग्रेस पार्टी भारत के दुश्मनों का घटिया अभियान चला रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने और क्या कहा?
मंगलवार को एक अन्य पोस्ट में मंत्री ने कहा, 'कांग्रेस में इतनी हिम्मत है कि वह देश के खिलाफ दुश्मन के दुष्प्रचार का खुलेआम समर्थन करे और फिर देश से माफी भी न मांगे?' एक्स पर 'इंडियन आर्मी फैक्ट चेक' हैंडल ने भी इस वीडियो को मनगढ़ंत बताकर खारिज कर दिया। इसमें कहा गया है कि एक डिजिटल रूप से बदले गए वीडियो को मनगढ़ंत बयानों के साथ फैलाया जा रहा है। इन बयानों को लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया से जोड़कर पेश किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के असाफिला, लोंगजू और तक्सिंग सर्कल पर कब्जा कर लिया है और भारतीय सेना को जरूरी आपूर्ति मिलने से रोक दिया गया है।

ये भी पढ़ें: 'ई20 पेट्रोल के खिलाफ पैसे देकर चलाया गया अभियान': नितिन गडकरी ने किया बड़ा दावा, कहा- अब खत्म हो गया शोर

'इंडियन आर्मी फैक्ट चेक' जारी किया स्पष्टीकरण
'इंडियन आर्मी फैक्ट चेक' हैंडल ने कहा, 'यह भ्रामक वीडियो मनगढ़ंत बयानों को एक वरिष्ठ भारतीय सेना अधिकारी द्वारा लीक की गई स्वीकारोक्ति के रूप में पेश करने की कोशिश करता है।' इस वीडियो में #SyntheticGeneratedInformation (सिंथेटिक रूप से तैयार जानकारी) का इस्तेमाल करके लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया के नाम पर झूठे बयान जोड़े गए हैं। असल फुटेज 27 अक्तूबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में, तत्कालीन जीओसी 28 इन्फैंट्री डिवीजन, मेजर जनरल गिरीश कालिया द्वारा दी गई एक प्रेस ब्रीफिंग की है। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश पर चीनी नियंत्रण या भारतीय सेना को सप्लाई रोके जाने के बारे में ऐसा कोई बयान नहीं दिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed